वॉशिंगटन/तेहरान: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान चलाया है। अमेरिकी सेना ने कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए टॉमहॉक क्रूज मिसाइलों और अत्याधुनिक हथियारों से हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत USS Michael Murphy से टॉमहॉक मिसाइलें दागी गईं। इस संयुक्त अभियान में अमेरिकी नौसेना, वायुसेना और मरीन कॉर्प्स की इकाइयों ने हिस्सा लिया। हमलों का मुख्य उद्देश्य ईरान की सैन्य क्षमताओं…
Read MoreTag: रक्षा समाचार
राष्ट्रपति ने वीरता के रणबांकुरों को किया सलाम! 51 जवानों को मिला कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र, 7 योद्धाओं को मरणोपरांत सम्मान
नई दिल्ली: राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अदम्य साहस, असाधारण पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह 2026 में सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस भव्य समारोह के दौरान सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस सेवाओं से जुड़े कुल 51 वीर कर्मियों को कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र प्रदान किए गए। इनमें सात जवानों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण पेश करने वाले…
Read Moreभारत की सैन्य ताकत को मिला बड़ा बूस्ट, वायुसेना और DRDO ने रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण किया
नई दिल्ली: भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को एक और बड़ी सफलता मिली है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को हवा से जमीन पर मार करने वाली अत्याधुनिक रुद्रम-II मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण एयरबोर्न प्लेटफॉर्म से किया गया, जिसमें मिसाइल ने निर्धारित लक्ष्य को सटीकता के साथ भेदकर अपनी क्षमता साबित की। रक्षा क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, परीक्षण अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में किया गया था। इसके लिए ऐसी उड़ान प्रोफाइल और लक्ष्य परिस्थितियां तय की गई थीं, जिनसे…
Read Moreभारत की वायु शक्ति होगी और मजबूत, 114 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद की प्रक्रिया तेज; 3.25 लाख करोड़ रुपये के मेगा रक्षा सौदे की तैयारी
नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारत सरकार ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए औपचारिक ‘लेटर ऑफ रिक्वेस्ट’ (LoR) जारी कर दिया है। करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस प्रस्तावित रक्षा सौदे को देश के इतिहास की सबसे बड़ी लड़ाकू विमान खरीद परियोजनाओं में गिना जा रहा है। इस सौदे की खास बात यह है कि अधिकांश विमानों का निर्माण भारत में किए जाने की योजना है, जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को नई गति मिलने…
Read MoreINS माहे नौसेना में शामिल: दुश्मन पनडुब्बियों का नया काल, जानें खूबियां
भारतीय नौसेना ने सोमवार को अपने बेड़े में एक ऐसा युद्धपोत शामिल किया है, जो दुश्मन की पनडुब्बियों के लिए “चलता-फिरता डर” साबित होने वाला है।हम बात कर रहे हैं INS माहे की — Anti-Submarine Warfare Shallow Water Craft (ASW-SWC) कैटेगरी के पहले जहाज की। मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में INS माहे को Army Chief उपेंद्र द्विवेदी और Western Naval Command के FOC-in-C कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में कमीशन किया गया। इसकी एंट्री के साथ Indian Navy की ताकत में एक और ‘शक्तिशाली दांत’ जुड़ गया है। INS माहे की…
Read MoreDRDO की मिसाइल V3: दुश्मनों का गेम ओवर अब आसमान से
भारत की रक्षा तकनीक ने एक और छलांग मारी है! DRDO ने ड्रोन से दागी जाने वाली अत्याधुनिक मिसाइल ULPGM-V3 का सफल परीक्षण कर दिखाया है कि अब दुश्मनों को छिपने की कोई जगह नहीं मिलेगी — न ज़मीन पर, न बंकर में, और न ही दिल में। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुई यह टेस्टिंग न सिर्फ़ सफल रही, बल्कि दुश्मनों को “सतर्क हो जाओ, भारत अब खुद बना रहा है बर्बादी के यंत्र” वाला संदेश भी दे गई। एक मिसाइल, तीन तबाही: वारहेड्स की तिकड़ी ULPGM-V3 कोई मामूली…
Read Moreराम अयोध्या तक सीमित नहीं हैं — ये 5000 साल की यात्रा आपको चौंका देगी!
राम कौन हैं? कौन-से राम? वाल्मीकि के राम, तुलसी के राम, दक्षिण भारत के अलवार संतों के राम, या फिर गिरमिटिया मजदूरों की आशा के राम? कौन हैं हिज़बुल्ला और हमास? इज़राइल के दो बड़े दुश्मनों की पूरी कहानी, MCQ Practice Set रामकथा कोई एक नहीं, यह एक जीवंत परंपरा है, जो क्षेत्र, भाषा, वर्ग, समाज और इतिहास के साथ बदलती रही है। कहीं वह मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, कहीं धनुर्धारी वीर, तो कहीं माँ की ममता से सजे लोकगीतों के राम। रामकथा का भूगोल राम का वनवास केवल कथा नहीं,…
Read Moreपाकिस्तान ने मानी भारत की एयरस्ट्राइक में विमान को नुकसान, भारतीय पायलट की हिरासत से किया इनकार
भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सैन्य संघर्ष विराम की सहमति बनने के बाद, रविवार की देर रात पाकिस्तानी सेना ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत की कार्रवाई में अपने एक सैन्य विमान को नुकसान पहुंचने की बात को पहली बार सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया। 12 मई 2025 : जानें आज के दिन का राशिचक्र अनुसार प्रभाव “विमान को थोड़ा-बहुत नुकसान पहुंचा”: पाक सेना प्रेस कॉन्फ़्रेंस में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कहा: “भारत-पाक संघर्ष के दौरान हमारा एक विमान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है।”…
Read Moreऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत ने पाकिस्तान को दिया फाइनल अल्टिमेटम
भारत ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कह दिया है कि अब एक और आतंकी हमला, मतलब सीधा युद्ध। ऑपरेशन सिंदूर के तहत चल रहे कड़े एक्शन के बीच भारत ने जो चेतावनी दी है, वो सिर्फ बयान नहीं, नई सैन्य नीति की औपचारिक उद्घोषणा है। बस अड्डा नहीं, अब होगा आरामगाह! योगी ने यात्रियों को दी सौगात विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारत अब हर आतंकी कार्रवाई को सीधा युद्धकृत्य मानकर प्रतिक्रिया देगा। यानी अब ‘स्ट्राइक’ नहीं, ‘फिनिश’ मोड में है भारत। क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’? ‘ऑपरेशन सिंदूर’…
Read Moreजंग के मैदान में पहली बार उतरा तेजस, इंडिया गेट के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी टकराव के बीच भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस ने पहली बार युद्ध क्षेत्र में एंट्री ली है। तेजस की यह ऐतिहासिक तैनाती न सिर्फ भारत की तकनीकी ताकत को दर्शाती है, बल्कि यह एक सख्त संदेश भी है कि अब देश आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली के साथ मैदान में उतर चुका है। तेजस: आत्मनिर्भर भारत का उड़ता जवाब तेजस को पहले केवल परीक्षण और प्रदर्शनों तक सीमित रखा गया था, लेकिन अब पहली बार इसे वास्तविक युद्ध परिस्थितियों में उतारा गया है। सूत्रों…
Read More