14 साल की उम्र में मां बनी बच्ची! प्यार, शादी और कानून के बीच उलझी कहानी

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

किताबों और स्कूल की उम्र… और गोद में नवजात! Uttarakhand के Pithoragarh से आई इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। महज 14 साल की एक नाबालिग लड़की के मां बनने की घटना ने न सिर्फ समाज, बल्कि कानून और सिस्टम पर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

घटना Pithoragarh के जिला अस्पताल की है, जहां सोमवार को 14 वर्षीय लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक लड़की और आरोपी लड़का दोनों Munsiyari के रहने वाले हैं। दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी। पिछले साल मंदिर में शादी करने का दावा। इसके बाद दोनों Pune में रहने लगे। प्रसव पीड़ा के बाद लड़की को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कानून का शिकंजा: POCSO एक्ट में केस दर्ज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी लड़के के खिलाफ POCSO Act के तहत केस दर्ज कर लिया है। अहम बातें, नाबालिग होने के कारण “सहमति” कानूनी रूप से मान्य नहीं। मंदिर में शादी का कोई कानूनी दर्जा नहीं। आरोपी फिलहाल Pune में बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और आरोपी को जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

परिवार और सामाजिक पहलू

इस मामले का एक संवेदनशील पहलू भी सामने आया है लड़की की मां परिवार छोड़ चुकी है। पिता Pune में गार्ड की नौकरी करते हैं। लड़की अपनी सौतेली मां के साथ Munsiyari में रह रही थी। शादी के बाद वह पुणे चली गई थी, जहां यह पूरी घटना हुई।

बाल कल्याण समिति की भूमिका

बाल कल्याण समिति (CWC) ने मामले का संज्ञान लिया है। समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती के अनुसार बच्ची और नवजात दोनों की हालत पर नजर रखी जा रही है। उनकी देखभाल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आगे की कानूनी और सामाजिक कार्रवाई पर भी विचार किया जा रहा है।

यह घटना सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि कई गंभीर सवाल छोड़ती है स्कूल स्तर पर ऐसी घटनाएं कैसे हो रही हैं? परिवार और समाज की निगरानी कहां कमजोर पड़ रही है? बाल विवाह और नाबालिग संबंधों पर रोक कितनी प्रभावी है?

यह घटना एक चेतावनी है—समाज, सिस्टम और परिवार तीनों के लिए। यह सिर्फ कानून का मामला नहीं, बल्कि उस बचपन का सवाल है जो समय से पहले जिम्मेदारियों के बोझ तले दब गया।

हापुड़ में “जलती चिता से हुक्का… इंसानियत या तमाशा?”

Related posts

Leave a Comment