लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। भारत टैक्सी के तहत टैक्सी, टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन कराकर जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री के मुताबिक, चालकों को 5 लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। वहीं मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर 11 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी करने की घोषणा की गई। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में शुरू हुआ संचालन मुख्यमंत्री ने…
Read MoreCategory: उत्तर प्रदेश
अखिलेश के सामने फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- नवंबर में बेटी की शादी है, रात डेढ़ बजे घर पर चला बुलडोजर
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अयोध्या से पहुंची प्रभावित महिलाओं ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर अपना दर्द बयां किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर उनके घर और दुकानें तोड़ दी गईं और सामान हटाने के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया। इस दौरान एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए अखिलेश यादव के सामने रो पड़ी। ‘नवंबर में बेटी की शादी है, अब कुछ नहीं बचा’ अयोध्या की रहने वाली प्रीति चौहान ने अखिलेश यादव के सामने…
Read More‘अब कभी नहीं करूंगा, पढ़ूंगा-लिखूंगा… माफ कर दो’, पुलिस की गोली लगते ही रोने लगा स्नैचर; पूछताछ में खोले लूट के राज
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना कविनगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद स्नैचिंग की घटनाओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक, घायल होने के बाद आरोपी इमरान रोने लगा और उसने कहा कि वह अब दोबारा ऐसा काम नहीं करेगा, पढ़ाई-लिखाई करेगा और उसे माफ कर दिया जाए। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए सोने की टिक्की, हथियार और…
Read Moreग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस बनी आग का गोला, यमुना एक्सप्रेसवे पर 35 यात्री सवार थे; अब तक 9 की मौत
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसे में स्लीपर बस आग की चपेट में आ गई। बस में आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्री झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक बस में करीब 35 लोग सवार थे। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि डबल डेकर बस नोएडा से आगरा जा रही थी। हादसा नोएडा से करीब 34 किलोमीटर आगे जेवर…
Read More2017 से पहले बेटियों की सुरक्षा पर सवाल था? गोरखपुर में CM योगी ने सपा पर साधा निशाना, बोले- अब यूपी भय और गुंडागर्दी से मुक्त
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में ऐसा माहौल था कि ‘देख सपाई, बिटिया घबराई’ जैसी कहावत चल पड़ी थी। उन्होंने दावा किया कि उस समय अभिभावक बेटियों की पढ़ाई और सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद सरकार और समाज ने एक दिशा में काम किया, जिसके परिणाम अब सामने हैं और प्रदेश कर्फ्यू, दंगा, भय, गुंडागर्दी तथा अवैध कब्जे से मुक्त हुआ है।…
Read Moreलखनऊ में प्लॉट-फ्लैट का इंतजार खत्म! नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, 4526 भूखंडों के लिए खुलेगा पंजीकरण
लखनऊ: राजधानी में अपना प्लॉट या फ्लैट लेने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ विकास प्राधिकरण की नैमिष नगर और वरुण विहार योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। शाम चार बजे दोनों टाउनशिप योजनाओं का भूमि पूजन होगा और भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही एलडीए की पांच अपार्टमेंट परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा। दोनों योजनाओं में कुल 4526 आवासीय भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया 24 सितंबर से 24 अक्टूबर तक एक महीने…
Read MoreUP Weather: उमस से बेहाल यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को बारिश के आसार, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. गुरुवार से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 और 26 सितंबर को गरज के साथ तेज बारिश हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. गुरुवार से दिखेगा मौसम में बदलाव कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल…
Read Moreकरोड़पति कारोबारी की हत्या में बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार, नौकर ने खोला राज- ‘सुब्रत भइया के कहने पर की थी हत्या’
कानपुर: रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 5 सितंबर को हुई दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने अब उनके बेटे सुब्रत मिनोचा को भी गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले पुलिस ने कारोबारी की बहू शालू मिनोचा, नौकर विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को हिरासत में लिया था. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी विशाल गौतम ने दावा किया कि उसने सुब्रत के कहने पर विनीत की हत्या की थी. पुलिस ने विशाल के बयान के साथ डिजिटल और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लोकेशन और चैट…
Read Moreलाल साड़ी में डांस, पुरुष सहकर्मी का हाथ थामा… निशात फातिमा का VIDEO वायरल, क्या इसी को लेकर सऊद से हुआ था विवाद?
लखीमपुर खीरी: चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल में 21 सितंबर को हुई टीचर निशात फातिमा की हत्या के बाद शिक्षक दिवस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में निशात फातिमा स्कूल के पुरुष और महिला सहकर्मियों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वह एक पुरुष सहकर्मी का हाथ पकड़कर कपल डांस भी करती दिखाई देती हैं. अब इसी वीडियो को लेकर निशात और सऊद अंसारी के बीच कथित विवाद की बात सामने आ रही है. शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में डांस करती दिखीं निशात…
Read Moreरायबरेली से अखिलेश की ‘PDA रथयात्रा’ क्यों? कांग्रेस के गढ़ में सपा के इस कदम के क्या हैं सियासी मायने
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली से अपनी ‘पीडीए रथयात्रा’ की शुरुआत कर रहे हैं. यह वही रायबरेली है, जिसे कांग्रेस का मजबूत आधार माना जाता है और जहां से राहुल गांधी लोकसभा सांसद हैं. अखिलेश यादव के इस दौरे में हरचंदपुर के सपा विधायक राहुल लोधी के घर जाना और पार्टी की छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात करना शामिल है. रायबरेली से ही शुरुआत क्यों? सपा के मुताबिक, अखिलेश यादव की यात्रा का मकसद उन परिवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना है, जो पुलिस…
Read More