देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हरिद्वार स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान, ऋषिकुल के समग्र विकास से जुड़े प्रस्तावित मास्टर प्लान की समीक्षा की। बैठक में संस्थान के भावी स्वरूप और प्रस्तावित गतिविधियों का प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए। आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा पर रहेगा विशेष फोकस मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकुल के विकास में आयुर्वेद, मेडिकल टूरिज्म, योग, ज्योतिष और वैदिक गणित…
Read MoreCategory: राज्य
उत्तराखंड में DPharma-BPharma फार्मासिस्टों को मिल सकता है दवा लिखने का अधिकार, सरकार बना रही योजना
देहरादून: उत्तराखंड के डॉक्टर विहीन और दूरदराज के अस्पतालों में इलाज के लिए भटक रहे मरीजों को राहत मिल सकती है। राज्य सरकार DPharma और BPharma की योग्यता रखने वाले फार्मासिस्टों को कुछ सामान्य बीमारियों के लिए सीमित दवाएं लिखने का अधिकार देने पर विचार कर रही है। इसके लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव के तहत खांसी, जुकाम, बुखार, मूत्र मार्ग संक्रमण यानी UTI और सांस से जुड़ी कुछ सामान्य बीमारियों के इलाज में फार्मासिस्टों को सीमित दवाएं लिखने की अनुमति देने…
Read Moreदिल्ली-NCR में मौसम ने बदला मिजाज, 27 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान; 11 सितंबर से बारिश के आसार
नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री अधिक है। वहीं, राजधानी की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पालम में न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। रिज में यह 22.8 डिग्री सेल्सियस…
Read Moreओवरब्रिज पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 40 फीट नीचे ऑटो पर गिरा 21 साल का युवक; CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा
सूरत: गुजरात के सूरत में किम रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंट करना 21 साल के एक युवक को भारी पड़ गया। लोहे के गैप के बीच एक खंभे से दूसरे खंभे पर छलांग लगाने की कोशिश के दौरान युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फीट नीचे सड़क पर खड़ी ऑटो-रिक्शा पर जा गिरा। हादसे में युवक की जान बाल-बाल बच गई और उसे मामूली चोटें आईं। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मूल रूप से…
Read Moreस्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान
लखनऊ: स्वच्छ हवा की दिशा में उत्तर प्रदेश के लगातार प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में प्रदेश के 16 शहरों ने अलग-अलग आबादी वर्गों में देशभर में अपनी जगह बनाई है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में लखनऊ ने 198 अंक हासिल कर इंदौर को पीछे छोड़ते हुए पहली बार देश में पहला स्थान प्राप्त किया। इंदौर 197 अंकों के साथ दूसरे और जबलपुर 195 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सर्वेक्षण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण,…
Read MoreUP Rain 8 September: आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, 8 जिलों में ऑरेंज और 30 जिलों में येलो अलर्ट
गोरखपुर: पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता अब धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवा का सिस्टम अभी बना हुआ है। इसके असर से सितंबर के पहले पखवाड़े में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। पूर्वांचल के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में करीब 5 हजार फीट की ऊंचाई पर चक्रवाती हवा का सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा…
Read Moreथाने के गेट पर महिला सिपाही को लगी गोली, गले को चीरते हुए सिर से निकली बुलेट; ड्यूटी के दौरान हुई दर्दनाक मौत
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मंगलवार सुबह महिला थाने के गेट पर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके गले में लगी और सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे साथी पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही प्रियंका यादव को गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा देखा। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रियंका यादव ने पिछले साल ही पुलिस बल में सेवा शुरू की थी। मौके पर…
Read Moreबिहार में बाढ़ का कहर, 22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; 190 सामुदायिक रसोई और 171 मेडिकल कैंप सक्रिय
पटना: बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के 12 जिलों में 22.42 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 190 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं, जहां करीब 2.51 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 12 जिलों में 22 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय और अरवल जिले बाढ़…
Read Moreगलती किसी और की, सजा किसी और को! जेई को हटाने के मामले में चीफ इंजीनियर पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
लखनऊ: बिजली विभाग में एक जूनियर इंजीनियर को गलत तरीके से हटाने और अदालत के स्पष्ट आदेश के बावजूद जांच रिपोर्ट पेश नहीं करने का मामला अब वरिष्ठ अधिकारी के लिए भारी पड़ गया है। अमौसी जोन के चीफ इंजीनियर रामकुमार पर अदालत ने आदेश की अवहेलना के मामले में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला एक जूनियर इंजीनियर के तबादले और उससे जुड़ी जांच रिपोर्ट न्यायालय में पेश नहीं किए जाने से जुड़ा है। अदालत के आदेश के बाद बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है…
Read More7 सितंबर के बाद बंद होगा जाजमऊ का पुराना गंगा पुल, एनएचएआई ने किया ट्रैफिक डायवर्जन का ऐलान
कानपुर: जाजमऊ स्थित पुराने गंगा पुल को मरम्मत के लिए बंद करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। एनएचएआई सात सितंबर तक उन्नाव प्रशासन की मंजूरी का इंतजार करेगा। इसके बाद पुल को बंद कर यातायात को दूसरे मार्गों पर भेज दिया जाएगा। पुल बंद करने की अनुमति कानपुर और फतेहपुर प्रशासन से मिल चुकी है, जबकि उन्नाव प्रशासन ने इसके लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है। एनएचएआई के मुताबिक सात सितंबर के बाद पुल बंद करने की कार्रवाई की जाएगी। अगर इसके बाद भी पुल…
Read More