जब बिहार की कैबिनेट ने 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान किया, तब ऐसा लगा कि देश के सियासी पावर ग्रिड में एक और हाई वोल्टेज बहस जुड़ गई है।लेकिन यूपी के ऊर्जा मंत्री A.K. शर्मा ने जैसे ही माइक पकड़ा, उन्होंने बिजली नहीं, बल्कि कटाक्ष छोड़ दिया —“बिजली आएगी तब न फ्री होगी!” यानि मंत्री जी का कहना साफ था — जब बिजली सप्लाई ही ना हो, तो फ्री बिजली के वादे पर हंसना ही पड़ेगा। मुफ्त की चीज़ वैसे भी ज़्यादा चलती नहीं। कैबिनेट से करंट,…
Read MoreBlog
लव-जिहाद लिमिटेड: आगरा से कोलकाता तक धर्मांतरण की ‘डिलीवरी’
मार्च महीने में आगरा से लापता हुईं दो बहनों की गुत्थी जब यूपी पुलिस ने सुलझाई, तो निकला एक ऐसा रैकेट जिसमें धर्मांतरण का “फुल पैकेज” मिल रहा था — प्यार, पैसा, पासपोर्ट और प्लेटफॉर्म टिकट।डीजीपी राजीव कृष्ण की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने तो पूरे नेटवर्क की जड़ें खोल कर रख दीं। यानी सिर्फ आगरा ही नहीं, पूरा “इंटर-स्टेट धर्मांतरण एक्सप्रेस” चल रही थी — और उसके पीछे PFI, SDPI और पाकिस्तानी संगठनों की छांव थी। दुबई-लंदन से चल रही थी ‘फंडिंग फॉर फेथ’ डीजीपी के अनुसार इस रैकेट की बैंक…
Read MoreMVA में “मैं” ज़्यादा, “हम” कम? उद्धव बोले—सीट नहीं, हार भी बंटती है
ठाकरे ने स्पष्ट किया कि लोकसभा चुनावों में पार्टी ने जिन सीटों पर जीत का इतिहास बनाया था, वहां भी उन्हें समझौता करना पड़ा। लेकिन विधानसभा चुनाव में यह ‘समझौता’ राजनीति नहीं, आत्मघात साबित हुआ। “जहां हम पहले जीत चुके थे, वहां भी दूसरों को सीट देकर जनता के मन में गलत मैसेज गया – कि हम खुद कन्फ्यूज़ हैं।” रियायतों की रेस में MVA को खुद को ही हराना पड़ा! 2024 की चुनावी रैलियों में MVA के साथी दलों ने एक-दूसरे से ज्यादा रियायतों की घोषणाएं कीं, जिससे जनता…
Read MoreAir India AI-171 हादसे पर WSJ और Reuters को FIP का लीगल नोटिस
AI-171 फ्लाइट हादसे में 250+ मौतें हुईं, लेकिन The Wall Street Journal और Reuters ने नतीजे ऐसे निकाल दिए जैसे वो जांच एजेंसी हों और ब्लैकबॉक्स की जगह ब्लैक कॉफी से रिपोर्ट लिख रहे हों।FIP (Federation of Indian Pilots) का सब्र टूटा और उन्होंने सीधे WSJ और Reuters को कानूनी नोटिस ठोक दिया। FIP अध्यक्ष कैप्टन सीएस रंधावा बोले:“जब रिपोर्ट में ऐसा कुछ है ही नहीं, तो WSJ को पायलटों को दोषी ठहराने की ठेकेदारी किसने दे दी?” ‘गलती पायलटों की नहीं, हेडलाइनबाजों की है!’ FIP ने साफ कहा है…
Read More2316 करोड़ का चंदा! न उम्मीदवार जीता, न वोट मिले, फिर भी मालामाल
देश में जब चुनावी घमासान चलता है, तो आमतौर पर सुर्खियों में BJP, कांग्रेस, AAP जैसे बड़े नाम रहते हैं। लेकिन पीछे से चुपचाप गेर मान्यता प्राप्त पार्टियां भी चंदे की खिचड़ी पका रही हैं — और वो भी बिना किसी राजनीतिक उपलब्धि के! ADR (Association for Democratic Reforms) की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात की 5 ऐसी पार्टियों को पिछले 5 साल में 2316 करोड़ रुपये का चंदा मिला।और बदले में… 17 उम्मीदवार, 22,000 वोट, 0 जीत।इसे कहते हैं — ROI का नया फार्मूला: Result Zero, Income Infinite! क्या होती…
Read More‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी के साथ मौनी रॉय की कैमियो वापसी
25 साल बाद, एकता कपूर का सुपरहिट फैमिली ड्रामा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर लौटने जा रहा है — बिल्कुल नए अंदाज़ और ताज़ा चेहरों के साथ। स्मृति ईरानी का कैमियो, विरासत को मिलेगा नया चेहरा भले ही स्मृति ईरानी अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो ‘तुलसी विरानी’ के रोल में कैमियो करती नज़र आएंगी। उन्होंने हाल ही में प्रोमो रिलीज कर शो की वापसी की पुष्टि की थी। “ये सिर्फ एक शो नहीं, एक विरासत है,” – स्मृति…
Read MoreINDIA अलायंस की डिजिटल पंचायत! संसद सत्र से पहले बड़ी मीटिंग
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी दी है कि INDIA गठबंधन की अहम वर्चुअल मीटिंग शनिवार शाम 7 बजे होगी। इस मीटिंग में संसद के आगामी मॉनसून सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। “सभी दल इस मीटिंग में शामिल होंगे। यह बैठक इसलिए वर्चुअल हो रही है क्योंकि सभी नेता दौरे पर हैं और उनका शेड्यूल अलग-अलग है,” – जयराम रमेश। ये मुद्दे रहेंगे प्राथमिकता में जयराम रमेश ने बताया कि विपक्ष के लिए बिहार में घटनाक्रम, ईडी के दुरुपयोग, चीन के साथ सीमा विवाद…
Read Moreलखनऊ में YLJP धमाका! कृष्ण कुमार रघुवंशी अध्यक्ष, सौरभ संभालेंगे मीडिया
लखनऊ में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में कुल 10 पदाधिकारी शामिल किए गए हैं, जिसमें पार्टी ने संगठन को और मजबूत बनाने का दावा किया है। अध्यक्ष बने कृष्ण कुमार रघुवंशी पार्टी की लखनऊ यूनिट की कमान कृष्ण कुमार रघुवंशी के हाथों में होगी। रघुवंशी को अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है। वह पहले भी कई सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा नई टीम…
Read Moreचिराग ने फिर घेरा नीतीश सरकार को – बिहार में कानून व्यवस्था ICU में
बिहार की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है — और इस बार माइक संभाला है चिराग पासवान ने, जो अपने ट्वीट्स से पहले भी कई बार नीतीश कुमार की सरकार की नींद उड़ा चुके हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ ज़्यादा ही गंभीर और संवेदनशील है। “एक महीने 13 दिन की खोजबीन और GPS की चुप्पी” वैशाली की घटना में एक छोटी बच्ची पूरे 1 महीने 13 दिन तक लापता रही — और स्थानीय प्रशासन Sherlock Holmes बनने की बजाय छुट्टी पर लगता है। चिराग पासवान ने सरकार से…
Read Moreफार्मा में ‘फास्ट-फॉरवर्ड’: यूपी का इनोवेशन हब मिशन
उत्तर प्रदेश सरकार ने फार्मा, बायोटेक और हेल्थ-टेक के क्षेत्र में एक बड़ा गेम प्लान तैयार कर लिया है। 18 जुलाई को लखनऊ में हुए खास इवेंट में UP Promote Pharma Council ने फरीदाबाद के THSTI और IIT-BHU वाराणसी के साथ दो महत्वपूर्ण समझौते (MoUs) पर हस्ताक्षर किए। उद्देश्य है — रिसर्च को बढ़ावा देना, नए आइडियाज को पंख देना, स्टार्टअप्स को समर्थन देना और स्किल डेवलपमेंट में नई जान फूंकना। MoU साइनिंग: रिसर्च से लेकर रोजगार तक की प्लानिंग पहला एग्रीमेंट THSTI, फरीदाबाद के साथ हुआ जो हेल्थ टेक्नोलॉजी…
Read More