टोल प्लाजा पर महानवमी पर हवन-पूजन के बाद भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

नवाबगंज/ उन्नाव।लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार को महानवमी के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-पूजन किया गया। इसके बाद माता को पूड़ी-सब्जी और खीर का भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

नवरात्र के अवसर पर टोल प्लाजा परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। महानवमी पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं ने माता से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित भंडारे में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

टोल प्लाजा प्रबंधक दीपक यादव ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक आशीष कुमार, सहायक मैनेजर पुष्कर सैनी, एकाउंटेंट गौरीश मिश्रा, सत्येंद्र द्विवेदी, विकास, आकाश, धर्मेंद्र और प्रद्युम्न समेत अन्य टोलकर्मी मौजूद रहे।

Related posts