शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर मां शंकरी देवी मन्दिर सफीपुर में हुई पारंपरिक सामूहिक महाआरती

सफीपुर उन्नाव । उन्नाव जिले के सफीपुर नगर में स्थित नगर व क्षेत्र की आराध्य एवं अधिष्ठात्री देवी सिद्ध पीठ मां शंकरी देवी मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर सामूहिक महामाई की महाआरती का आयोजन सन्त स्वामी रामस्वरूप ब्रम्हचारी जी महाराज के सानिध्य में मुख्यातिथि विधायक बम्बालाल दिवाकर की मौजूदगी में किया गया।


गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर मां शंकरी देवी मन्दिर सेवा समिति के द्वारा महामाई की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें विधिवत पूजन अर्चन करके महामाई की सभी भक्तों ने सामूहिक आरती करके पुण्यार्जित किया ।


इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक बम्बालाल दिवाकर सहित विशिष्ट अतिथि भूमि विकास बैंक अध्यक्ष हरिशरण लाला जिला पंचायत सदस्य दिलीप कुमार गुड्डू मिश्रा ने भी आरती की ।


इस अवसर पर वीपी सिंह सेंगर अनूप सिंह राजू सिंह चौहान राम संजीवन विमल रानू सिंह विशाल दीक्षित बृजेंद्र गौड़ रानू मिश्रा हरिशंकर सैनी देवकीनंदन सैनी गौरीशंकर सैनी पत्रकार धर्मेन्द्र मौर्या पत्रकार अजय सिंह पम्मू गौड़ सचिन यादव सरोज मिश्रा राम विमल पत्रकार धर्मेंद्र सिंह नान्हा गोपाल गुप्ता सुशील गौड़ लल्ला तिवारी संत मास्टर अवधेश बाजपेई दीपक पाल होरीलाल जितेन्द्र यादव संजय गौड़ राजेश पांडेय ओमप्रकाश सैनी नन्हक्के सैनी पिंकू सैनी ब्रजेश सैनी सहित सैकड़ों भक्तों ने भक्ति भाव पूर्वक आरती में प्रतिभाग किया ।

स्वामी ब्रम्हचारी जी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया ।आयोजक धर्मेन्द्र कुमार सिंह व्यवस्थापक मां शंकरी देवी मन्दिर सेवा समिति ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related posts