Blog

उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में रिपोर्ट अब मोबाइल पर, नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

उत्तर प्रदेश सरकार ने आम मरीजों की एक बड़ी परेशानी खत्म कर दी है। अब सरकारी अस्पतालों में कराई गई लैब जांच की रिपोर्ट सीधे आपके मोबाइल पर पहुंचेगी – SMS, WhatsApp या फिर Personal Health Record (PHR) पोर्टल के ज़रिए। पहले क्या होता था? मरीजों को एक रिपोर्ट के लिए दो-दो बार अस्पताल जाना पड़ता था। लंबी लाइनों में लगना, रिपोर्ट खो जाना या देरी से मिलना आम बात थी। रिपोर्ट न मिलने की स्थिति में फिर से जांच करवानी पड़ती थी। अब क्या बदला है? अब Hospital Management…

Read More

चीन का ब्रह्मपुत्र पर 168 अरब डॉलर का मेगा डैम: भारत बोले, ये ‘वाटर बम’ है!

167.8 अरब डॉलर की लागत, तिब्बत की घाटी और भारत की नींद उड़ाने वाला मेगा डैम अब रियलिटी है। न्यिंगची में चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने ब्रह्मपुत्र (यारलुंग जांगबो) के किनारे इस “पावर-प्लांट इन पॉलिटिक्स” का भूमिपूजन किया। भारत के लिए “वाटर बम”? अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने इस प्रोजेक्ट को केवल एक डैम नहीं, “भारत के सिर पर लटकता जल-ज्वालामुखी” करार दिया। डर सिर्फ पानी रोकने का नहीं है – बल्कि उस समय का है जब चीन इस डैम को युद्ध के समय पानी का हथियार बना…

Read More

भारत-पाकिस्तान लीजेंड्स मैच रद्द: ‘देशप्रेम’ आगे ‘क्रिकेट प्रेम’ बैकफुट पर

भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट लीजेंड्स के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में होने वाला मुकाबला अब रद्द हो चुका है। और ये फैसला आया उस समय जब क्रिकेट से ज़्यादा सवाल देशभक्ति पर उठने लगे। शिखर धवन बोले – “देश से बढ़कर कुछ नहीं!”सोशल मीडिया बोला – “अब आया मज़ा!” लीजेंड्स ने मैदान छोड़ा, मैदान ने मैच छोड़ा हरभजन सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरे बिना ही मोर्चा संभाल चुके थे। शिखर धवन के ट्वीट ने साफ कर दिया। आयोजकों…

Read More

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश! भारत को एक और ‘Headache’ फ्री

ढाका की मस्जिदों में ‘जिहाद चाहिए’ के नारे, आतंकियों की जमानत पर रिहाई और खुलेआम रैलियों का आयोजन अब ये जताता है कि हिज्ब उत-तहरीर, अंसार अल-इस्लाम, और जमात-ए-इस्लामी जैसे ब्रांड अब फिर से “मार्केट में एक्टिव” हो चुके हैं। सॉरी  इन्स्टा, अब बांग्लादेश की सड़कों पर चल रही है असली “जिहादी रील लाइफ”! भारत के लिए नया Security Season? पाकिस्तान की फिक्स्ड डोज़ मिल रही थी, अब बांग्लादेश ने भी “Bonus Attack Package” भेजने की तैयारी कर ली है। भारत की सीमाएं अब सिर्फ भौगोलिक नहीं, विचारधारात्मक भी असुरक्षित…

Read More

सत्ता बदली, बम फूटे! बांग्लादेश में फिर गूंजे ‘जिहाद चाहिए’ के नारे

आवामी लीग सरकार के जाते ही ऐसा लगता है जैसे बांग्लादेश के कुछ ‘पुराने दोस्त’ वापस छुट्टियों से लौट आए हैं — लेकिन इस बार नारे और पोस्टर के साथ! ढाका की बैतुल मुकर्रम मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के बाद का नज़ारा देखकर किसी को भी लगेगा कि जिहाद अब सार्वजनिक सभा का नया फैशन हो गया है। नारेबाज़ी: “कौन हैं हम? मिलिटेंट, मिलिटेंट!” हिज्ब उत-तहरीर, विलायाह बांग्लादेश, अंसार अल-इस्लाम, और जमात-ए-इस्लामी जैसे आतंकी संगठन अब “अंडरग्राउंड” नहीं रहे। नहीं, ये लोग किसी गुफा से नहीं बल्कि मस्जिद के…

Read More

इस हफ्ते किस्मत पलटेगी या मिलेगी चेतावनी? जानें अपना राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह है। आइए जानें आपकी राशि के अनुसार क्या कहता है सितारों का इशारा। पं. भगतराम ज्योतिषाचार्य द्वारा प्रस्तुत। मेष राशि (Aries) आत्मचिंतन का समयइस हफ्ते रोमांस और मौज-मस्ती पीछे छूट गए लगते हैं। दिल के मामलों में स्पष्ट रुख अपनाएं और खुद को थोड़ी मानसिक राहत दें। ध्यान और अकेले समय से बड़ी स्पष्टता मिलेगी। वृष राशि (Taurus) नया दोस्त, नया झमेला!नया दोस्त काम से ध्यान भटका सकता है। खर्चों…

Read More

विधायक और गायिका अनमोल ‘गगन’ छूने आई थीं, राजनीति से गुमनामी ले गईं!

पंजाब की जानी-मानी सिंगर और AAP की तेज़तर्रार नेता अनमोल गगन मान ने राजनीति को बाय-बाय कह दिया है। 2022 में जिन उम्मीदों के साथ विधायक बनी थीं, अब उन्होंने खुद एक्स (पहले Twitter) पर इस्तीफ़ा और राजनीति छोड़ने की खबर साझा की। क्या कहा इस्तीफ़े में? अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा: “भारी मन से, लेकिन मैंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है. स्पीकर साहब को विधायक पद से दिया गया मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाए.” साथ ही उन्होंने AAP को शुभकामनाएँ दीं और जनता की उम्मीदों पर सरकार के…

Read More

किसने-किसके गिराए? कितने इंडिया के, कितने पाक के? चुल्ल कम नहीं ट्रंप के

डोनाल्ड ट्रंप फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका नया ‘ज्ञान’। ट्रंप ने दावा किया कि “भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 5 फाइटर जेट्स गिराए गए थे।” पर सवाल ये है:किसने गिराए? किसके गिराए? कितने इंडिया के, कितने पाकिस्तान के?उन्हें बस यही याद रहा कि “गिरे थे, और ज़ोर से गिरे थे!” ये बयान कब का था? कहां का था? ट्रंप को भी नहीं पता! ऐसा लग रहा है जैसे ट्रंप किसी फाइटर जेट के ब्लैक बॉक्स से कहानी सुनकर आए हों, क्योंकि डेटा पूरा है नहीं—सिर्फ सस्पेंस और…

Read More

राहुल गांधी ने उठाए सवाल, “मोदी जी, 5 फाइटर जेट का सच क्या है?”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ताज़ा भाषण में ऐसा दावा कर दिया कि भारतीय राजनीति में ‘फाइटर जेट डिप्लोमेसी’ फिर से उड़ान भरने लगी है।ट्रंप का कहना है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 5 फाइटर जेट्स गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने साफ नहीं किया कि किसने किसके गिराए? कब, कहां, और कैसे? पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फौरन इस पर सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए पूछा: “मोदी जी, 5 जहाज़ों का सच क्या है? देश को जानने का हक है।” यानि मामला सीधा ‘राफेल से…

Read More

बिहार में फ्री बिजली, यूपी में फ्री सलाह: मंत्री A.K. शर्मा का करंटेड बयान

जब बिहार की कैबिनेट ने 125 यूनिट तक फ्री बिजली देने का ऐलान किया, तब ऐसा लगा कि देश के सियासी पावर ग्रिड में एक और हाई वोल्टेज बहस जुड़ गई है।लेकिन यूपी के ऊर्जा मंत्री A.K. शर्मा ने जैसे ही माइक पकड़ा, उन्होंने बिजली नहीं, बल्कि कटाक्ष छोड़ दिया —“बिजली आएगी तब न फ्री होगी!” यानि मंत्री जी का कहना साफ था — जब बिजली सप्लाई ही ना हो, तो फ्री बिजली के वादे पर हंसना ही पड़ेगा। मुफ्त की चीज़ वैसे भी ज़्यादा चलती नहीं। कैबिनेट से करंट,…

Read More