‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी के साथ मौनी रॉय की कैमियो वापसी

साक्षी चतुर्वेदी
साक्षी चतुर्वेदी

25 साल बाद, एकता कपूर का सुपरहिट फैमिली ड्रामा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर लौटने जा रहा है — बिल्कुल नए अंदाज़ और ताज़ा चेहरों के साथ।

स्मृति ईरानी का कैमियो, विरासत को मिलेगा नया चेहरा

भले ही स्मृति ईरानी अब राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो ‘तुलसी विरानी’ के रोल में कैमियो करती नज़र आएंगी। उन्होंने हाल ही में प्रोमो रिलीज कर शो की वापसी की पुष्टि की थी।

“ये सिर्फ एक शो नहीं, एक विरासत है,” – स्मृति ईरानी, प्रोमो में

नई पीढ़ी की कहानी, नई कास्ट के साथ

रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार शो की कहानी नई जनरेशन पर आधारित होगी। मिहिर विरानी की प्रेमिका के रोल में वरखा विष्ठ नजर आएंगी। यह नई टीम विरानी हाउस की कहानी को आगे बढ़ाएगी।

मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की कैमियो वापसी

शो में फैंस को एक और सरप्राइज मिलेगा जब मौनी रॉय (कृष्ण तुलसी) और पुलकित सम्राट (लक्ष्य विरानी) कैमियो के ज़रिए वापसी करेंगे। हालाँकि इनकी भूमिका सीमित होगी, पर कहानी में अहम मोड़ लाएगी।

सिर्फ 20 एपिसोड में समेटा जाएगा शो

चौंकाने वाली बात ये है कि शो इस बार लंबे समय तक नहीं चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के सिर्फ 20 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। यानी कहानी तेज़ होगी और ड्रामा ज़्यादा!

INDIA अलायंस की डिजिटल पंचायत! संसद सत्र से पहले बड़ी मीटिंग

Related posts

Leave a Comment