लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने फर्जी, तथ्यहीन और दुर्भावनापूर्ण शिकायतों के जरिए शासकीय कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने ऐसे लोगों की विस्तृत सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने बार-बार निराधार शिकायतें दर्ज कराकर प्रशासनिक व्यवस्था का दुरुपयोग करने का प्रयास किया है। जांच अधिकारियों को रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में संबंधित जांच अधिकारी को निर्देश दिया है…
Read MoreBlog
योगी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 20 से ज्यादा प्रस्तावों पर फैसला संभव; मदरसा कानून से लेकर फसल बीमा तक कई बड़े मुद्दे एजेंडे में
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस बैठक में 20 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट के एजेंडे में अनुपूरक बजट, मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन, जेवर लिंक एक्सप्रेस-वे, प्रयागराज-चित्रकूट क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। अनुपूरक बजट से जुड़े प्रस्ताव पर भी होगी चर्चा कैबिनेट बैठक में मंगलवार को विधानमंडल में पेश किए जाने वाले अनुपूरक बजट से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इसके अलावा जेवर…
Read MoreIran Nuclear Deal: ‘ईरान हमला नहीं चाहता’, ट्रंप का बड़ा दावा; परमाणु समझौते पर कहा- फैसला लेने का यही आखिरी मौका
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच वार्ता जारी है और ईरान भी बातचीत से पीछे नहीं हट रहा। ट्रंप के अनुसार, ईरान किसी सैन्य हमले का सामना नहीं करना चाहता और उसने होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब ईरान के लिए परमाणु समझौते पर निर्णय लेने का समय आ गया है। परमाणु निरस्त्रीकरण को बताया सबसे बड़ी प्राथमिकता डोनाल्ड ट्रंप…
Read Moreयोगी सरकार का बड़ा फैसला! अब मदरसों में सिर्फ 12वीं तक होगी पढ़ाई, कामिल-फाजिल डिग्री पर लगेगी कानूनी मुहर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में संशोधन की तैयारी में है। इस संबंध में प्रस्ताव मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा। प्रस्तावित संशोधन के तहत मदरसों में अब केवल आलिम यानी इंटरमीडिएट (12वीं) स्तर तक की शिक्षा ही मान्य होगी। कामिल और फाजिल स्तर की पढ़ाई तथा डिग्री व्यवस्था को अधिनियम से हटाकर इसे कानूनी रूप दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उठाया जा रहा कदम सरकार का यह प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2024 के फैसले के…
Read MoreUP Weather Alert: यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; आगरा में सुबह से झमाझम बरसे बादल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इस सप्ताह लगातार चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मंगलवार को लखनऊ समेत 40 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में मेघगर्जन और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। मंगलवार सुबह आगरा में तेज बारिश होने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी द्रोणी…
Read MoreCensus 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू, पहली बार होगी जाति की गिनती; माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान भी पूछे जाएंगे
नई दिल्ली: देशभर में Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस चरण में पहली बार जनगणना के दौरान जाति संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही माता-पिता की जन्मतिथि और जन्मस्थान का विवरण भी जुटाए जाने की संभावना है। गृह मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों में जनगणना 1 से 30 सितंबर के बीच कराई जाएगी। 17 से 30 अगस्त तक मिलेगी स्व-गणना की सुविधा दूसरे चरण की शुरुआत से पहले…
Read More2 राज्यों में हार, गुजरात में जीत… उपचुनाव नतीजों पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, आत्ममंथन का किया ऐलान
नई दिल्ली: गुजरात, बिहार और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी तीनों सीटों पर मिले जनादेश का सम्मान करती है। साथ ही बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में मिली हार पर गंभीर आत्ममंथन करने की बात कही, जबकि गुजरात की मांजलपुर सीट पर मिली जीत के लिए मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हार पर क्या बोले नितिन नवीन? नितिन…
Read Moreबांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत से बिहार की राजनीति में हलचल, BJP को दी खुली चेतावनी; JDU ने भी सुनाई खरी-खरी
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा और राजद के उम्मीदवारों को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने भाजपा को सीधी चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मूल मुद्दों पर काम कर सके। दूसरी ओर, इस परिणाम के बाद जदयू ने भी एनडीए और भाजपा को आत्ममंथन की नसीहत दी है। जीत के बाद भाजपा पर साधा निशाना, बेहतर नेतृत्व की कही बात बांकीपुर…
Read More‘अपराधियों को नहीं बख्शेंगे’, NEET पेपर लीक प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; छात्रों और गंभीर आरोपियों को अलग करने के निर्देश
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर और देशभर में हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान दर्ज मामलों को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट कहा कि निर्दोष छात्रों और गंभीर आपराधिक आरोपों वाले लोगों के मामलों को अलग-अलग देखा जाना चाहिए। अदालत ने यह भी दोहराया कि हत्या, दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के आरोपियों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी। घायल पुलिसकर्मियों के परिवार भी बने पक्षकार…
Read Moreहंगामे के बीच यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज, दिवंगत विधायक आलम बद्दी को श्रद्धांजलि; विपक्ष का सरकार पर तीखा प्रदर्शन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को दिवंगत समाजवादी पार्टी विधायक आलम बद्दी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से विधायक रहे आलम बद्दी के निधन पर सदन में शोक प्रस्ताव रखा गया। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी, जिसके बाद विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री समेत सभी दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री एवं नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने आलम बद्दी के जनसेवा से जुड़े योगदान…
Read More