नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास के महानतम ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बारबाडोस स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 28 जुलाई 2026 को वह अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। अपने पीछे वह दो बेटे डेनियल, मैथ्यू और गोद ली हुई बेटी जीनीवी को छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर है। 1954 से 1974 के बीच सर गारफील्ड सोबर्स ने वेस्टइंडीज के लिए 93 टेस्ट मैच खेले और अपनी शानदार…
Read MoreBlog
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगी SIT की अंतरिम रिपोर्ट, सरकार बताएगी जांच की पूरी स्थिति
लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम रिपोर्ट सौंप सकती है। प्रदेश सरकार शीर्ष अदालत को जांच की मौजूदा स्थिति से अवगत कराएगी। साथ ही अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने की भी संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और रिपोर्ट का मसौदा भी तैयार हो चुका है। हालांकि, अंतिम रिपोर्ट फिलहाल शासन को नहीं सौंपी गई है।…
Read Moreयूपी में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, रामपुर समेत कई जिलों में बदले पुलिस अफसर, जारी हुई पूरी ट्रांसफर लिस्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इस तबादला सूची में रामपुर के पुलिस अधीक्षक का नाम भी शामिल है, जिसके बाद जिले में पुलिस नेतृत्व बदल गया है। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह को रामपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, रामपुर के…
Read Moreमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, 2027 में शुरू होगा पहला सेक्शन, 2030 के दशक में मिलेगी जापान की E-20 ट्रेन
नई दिल्ली: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना को लेकर विदेश मंत्रालय ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए परियोजना से जुड़े भ्रम को दूर किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और जापान दोनों देश इस महत्वाकांक्षी परियोजना को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मंत्रालय के अनुसार, परियोजना का पहला सेक्शन वर्ष 2027 में शुरू करने का लक्ष्य है, जबकि जापान की नई ई-20 सीरीज हाई-स्पीड ट्रेन 2030 के दशक की शुरुआत में उपलब्ध होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल…
Read More7.4 तीव्रता के भूकंप से दहला मेक्सिको, दो बड़े झटकों के बाद सुनामी अलर्ट जारी, दहशत में घरों से भागे लोग
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के दक्षिणी राज्य चियापास के तट पर शुक्रवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से व्यापक दहशत फैल गई। कुछ ही देर के अंतराल में आए दो तेज झटकों से इमारतें हिलने लगीं और लोग जान बचाने के लिए घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी भी जारी कर दी गई है। भूकंप का केंद्र मेक्सिको के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। कम गहराई पर आए इस…
Read Moreसीएम योगी का शामली से विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा-कांग्रेस जिन्ना के उपासक’, कैराना को 617 करोड़ की विकास सौगात
शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को शामली जनपद के दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग इस क्षेत्र की डेमोग्राफी बदलने का प्रयास कर रहे थे, वे वास्तव में जिन्ना के उपासक हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार किसानों, विकास और सुशासन के लिए समर्पित है, जबकि पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण क्षेत्र को पलायन और अपराध जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।…
Read Moreकांवड़ यात्रा में सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी
गाजियाबाद, 17 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाए तथा भ्रामक सूचनाओं का समय रहते खंडन किया जाए।…
Read Moreईरान और मिस्र पर विवादित फैसलों से गरमाया फीफा विश्व कप: क्या छोटे देशों के साथ हो रहा है अन्याय?
लखनऊ (अभिजीत सरकार): फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक टूर्नामेंट में हर टीम के लिए समान अवसर और निष्पक्ष माहौल की उम्मीद की जाती है। लेकिन मिस्र और ईरान के मैचों को लेकर उठे विवादों ने एक बार फिर यह बहस तेज कर दी है कि क्या सभी टीमों के साथ एक जैसा व्यवहार होता है या नहीं। मिस्र बनाम अर्जेंटीना: रेफरी फैसलों पर विवाद मिस्र के मैच को लेकर सबसे पहले विवाद सामने आए। टीम और उसके समर्थकों का कहना था कि अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले में रेफरी के कुछ…
Read MoreUP Weather Today: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, लखनऊ-वाराणसी समेत 35 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्नवायु दाब का क्षेत्र मजबूत होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है, जिसके प्रभाव से आज प्रदेश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ, वाराणसी समेत 35 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मीरजापुर, सोनभद्र और चंदौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। गुरुवार दोपहर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की…
Read MoreWeather Alert: दिल्ली-यूपी समेत 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा
नई दिल्ली: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा भी व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र लगातार मजबूत हो रहा है।…
Read More