
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को फिर एक बार चुनावी सस्पेंस बढ़ा दिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि “हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी हुए हैं।”
राहुल बोले, “मैंने हरियाणा वाला प्रेज़ेंटेशन किया था, उसमें आपने साफ़ देखा — डेटा खुद बोल रहा है, वोट हवा में गायब हो गए!”
अब निशाने पर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़
राहुल गांधी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “जो हरियाणा में हुआ, वही कहानी मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी दोहराई गई है।”
यानि कांग्रेस अब “वोट चोरी” के एपिसोड को देशव्यापी सीरीज़ में बदलने के मूड में है।
“बीजेपी और चुनाव आयोग का सिस्टम” — राहुल का आरोप
कांग्रेस सांसद ने कहा, “ये बीजेपी और चुनाव आयोग का मिलाजुला सिस्टम है।” उन्होंने चुनाव आयोग पर “कवर-अप” करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “हमारे पास और भी सबूत हैं, जो धीरे-धीरे सामने लाए जाएंगे।”

“वोट चोरी का नया सीजन — Electionflix पर जल्द!”
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो जल्द ही “Vote Chori Season 2” रिलीज़ हो सकता है — मुख्य भूमिका में राहुल गांधी, गेस्ट अपीयरेंस में EVM!
“25 लाख वोट कहां गए?” का जवाब शायद “Netflix” पर नहीं, “Electionflix” पर मिलेगा!
पहली बार वोट, सीधा सवाल – नौकरी मिलेगी या फिर पलायन चालू रहेगा?
