‘जंतर-मंतर आंदोलन के पीछे SIR नहीं, कांग्रेस का हाथ’, यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी का विपक्ष पर हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल चुनाव आयोग और एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस आंदोलन के पीछे युवाओं या एसआईआर और यूजीसी जैसे मुद्दों की भूमिका नहीं है, बल्कि कांग्रेस युवाओं को आगे करके अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन तलाशने की कोशिश कर रही…

Read More

20 हजार रुपये से कम में भारत आ रहा नया 5G स्मार्टफोन, Wobble Speed 5G का डिजाइन हुआ रिवील

टेक्नोलॉजी डेस्क: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Wobble ने भारत में अपना नया फोन Wobble Speed 5G लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए फोन की पहली झलक और संभावित कीमत की श्रेणी का भी खुलासा किया। यह कंपनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा और पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए Wobble One 5G के मुकाबले कम कीमत पर पेश किया जाएगा। नए फोन में बदला हुआ गोलाकार रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। Wobble Speed 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च कंपनी की…

Read More

इजरायल चुनाव में नेतन्याहू को बहुमत नहीं, 19 सीटों वाली अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब इन विकल्पों से तय होगा सत्ता का भविष्य

यरुशलम: इजरायल के आम संसदीय चुनाव 2026 के अंतिम नतीजों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने सरकार बनाने की चुनौती खड़ी कर दी है। नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन को 53 सीटें मिली हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 61 सीटों की जरूरत है। वहीं विपक्षी गठबंधन 48 सीटों पर सिमट गया है। ऐसे में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इस चुनाव में 19 सीटें जीतने वाली अरब पार्टियां निर्णायक स्थिति में पहुंच गई हैं। अब सरकार गठन में उनकी भूमिका अहम हो गई है। यही पार्टियां…

Read More

BSNL के 2 सस्ते रिचार्ज प्लान, 330 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी; कॉलिंग, डेटा और SMS का भी फायदा

नई दिल्ली: निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे होते रिचार्ज प्लान के बीच सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) लंबी वैलिडिटी वाले किफायती विकल्प दे रही है। कंपनी के पास 1,999 रुपये और 1,499 रुपये के दो प्रीपेड प्लान हैं। इनमें से एक प्लान 330 दिनों और दूसरा 300 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन डेटा के मामले में बड़ा अंतर है। BSNL का 1,999 रुपये वाला प्लान BSNL के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में…

Read More

रेलवे, फार्मा और स्थानीय कारोबार… इन 3 सेक्टर पर मोदी सरकार का खास फोकस, पीएम ने बताया 16 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का प्लान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार रेलवे, दवा निर्माण और स्थानीय कारोबार को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार की इन तीन प्राथमिकताओं की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले हुई 54वीं प्रगति बैठक में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान रेलवे स्टेशनों को आधुनिक परिवहन केंद्र बनाने, फार्मा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और कारीगरों व स्थानीय कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के…

Read More

‘यह सरासर पाखंड है…’, कर्नाटक SIR के आंकड़ों पर राहुल गांधी को धर्मेंद्र प्रधान की चुनौती, कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

नई दिल्ली: कर्नाटक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद करीब 99.32 लाख नाम हटाए जाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस दूसरे राज्यों में एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाती है, लेकिन कर्नाटक में अपनी ही सरकार के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने पर चुप है। ‘एसआईआर…

Read More

डिजिटल फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बैंक की लापरवाही से ठगी हुई तो देना होगा मुआवजा; तय होगी जवाबदेही

नई दिल्ली: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। स्वतः संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही अदालत ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को निर्देश दिया है कि वह अपने प्रस्तावित नियामक ढांचे के तहत आने वाले सभी अधिकृत वित्तीय संस्थानों की सूची पेश करे। कोर्ट ने कहा है कि यदि बैंक या वित्तीय संस्थान की लापरवाही के कारण धोखाधड़ी होती है तो पीड़ितों को हुए नुकसान के बराबर मुआवजा देने की व्यवस्था होनी चाहिए। पीड़ितों को नुकसान के बराबर मिले…

Read More

कांग्रेस की महारैली पर संकट! CTI ने सोनिया गांधी से की रद्द करने की मांग, 12 हजार करोड़ के कारोबार पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित कांग्रेस की मेगा रैली को लेकर व्यापारिक संगठनों ने चिंता जताई है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली टालने की अपील की है। संगठन का कहना है कि रैली के कारण दिल्ली के 20 प्रमुख बाजारों में कारोबार प्रभावित हो सकता है। इससे करीब 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये के व्यापार पर संकट खड़ा होने की आशंका है। CTI ने चेतावनी दी है कि रैली…

Read More

दीपावली से पहले धामी सरकार का बड़ा तोहफा, शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ रुपये जारी; वेतन-पेंशन को मिलेगी प्राथमिकता

देहरादून: दीपावली से पहले उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने शहरी निकायों के कर्मचारियों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही के लिए 328.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि का इस्तेमाल कर्मचारियों के वेतन-भत्तों, पेंशन और अन्य जरूरी वित्तीय देनदारियों के भुगतान में किया जाएगा। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि सबसे पहले कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित दावों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। वित्त विभाग की ओर…

Read More

भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार को UAE का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाकर पहनाया ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार और उनकी विमान टीम को बड़े सम्मान से नवाजा है। यात्रियों की जान बचाने और संकट के समय अदम्य साहस दिखाने के लिए उन्हें प्रथम श्रेणी के ‘ऑर्डर ऑफ जायेद II’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह यूएई के प्रमुख नागरिक सम्मानों में शामिल है। यह सम्मान 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने…

Read More