‘विराट कोहली की मदद क्यों नहीं लेते?’ प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सरकार को सलाह, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की समस्या पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर सरकार और संबंधित अधिकारियों को सख्त संदेश दिया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रदूषण के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के लिए विराट कोहली जैसे लोकप्रिय खिलाड़ियों की मदद लेने की सलाह दी। कोर्ट ने कहा कि हर साल आदेश जारी किए जाते हैं, लेकिन उनका असर जमीन पर दिखाई नहीं देता। जब तक आम लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा, तब तक प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण संभव नहीं है। सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार…

Read More

यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा का शंखनाद, लखनऊ में अमित शाह देंगे नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के लिए भाजपा शुक्रवार से अपना बड़ा अभियान शुरू करेगी। राजधानी लखनऊ में पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे। वहीं, समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी पदाधिकारियों के सामने अपने विचार रखेंगे। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति तैयार करने, संगठन को सक्रिय करने और कमियों को दूर करने पर चर्चा होगी। तीन सत्रों में होने वाली इस…

Read More

यूपी में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड, आज 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा; कई इलाकों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश: प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। गुरुवार को दोपहर बाद…

Read More

यूपी में सरकारी नौकरी के लिए राजनीतिक विचारधारा नहीं बनेगी बाधा, योगी सरकार ने शासनादेश पर किया स्थिति स्पष्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों के चरित्र और पूर्ववृत्त सत्यापन से जुड़े शासनादेश को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नियुक्ति विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के मुताबिक, किसी अभ्यर्थी को केवल उसकी राजनीतिक विचारधारा के आधार पर सरकारी नियुक्ति के लिए अनुपयुक्त नहीं माना जाएगा। सरकार की नीतियों की आलोचना करना या शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक गतिविधियों में हिस्सा लेना हिंसात्मक गतिविधियों के समान नहीं है। नियुक्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजनीतिक विचारधारा और हिंसात्मक गतिविधियों के बीच अंतर किया जाएगा। शासनादेश में…

Read More

लखनऊ में बनेगा देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क, 800 एकड़ में होंगी रोमांचक सवारी और वाटर पार्क जैसी सुविधाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में देश का सबसे बड़ा एम्यूजमेंट पार्क विकसित करने की तैयारी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की प्रस्तावित प्रबंध नगर योजना के तहत करीब 800 एकड़ जमीन पर यह पार्क बनाया जा सकता है। इसका विकास पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर कोच्चि के वंडरला एम्यूजमेंट पार्क की तर्ज पर करने की योजना है। प्रबंध नगर योजना का शुभारंभ 23 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों होने की उम्मीद है। प्रबंध नगर योजना में करीब 795 एकड़ जमीन ग्रीन…

Read More

एक पति और तीन पत्नियां, करवाचौथ पर पहले पूजा को लेकर सड़क पर भिड़ीं महिलाएं; फिर खुद ही निकाला समाधान

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में करवाचौथ के दिन एक अजीब मामला सामने आया। यहां एक युवक की तीन पत्नियों के बीच पहले पूजा करने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि तीनों महिलाएं मंधना पुलिस चौकी पहुंच गईं और पति पर अपना-अपना अधिकार जताने लगीं। पुलिस चौकी में काफी देर तक कहासुनी हुई। समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन बाहर निकलते ही तीनों के बीच फिर सड़क पर विवाद शुरू हो गया। आखिरकार महिलाओं ने आपस में समझौता कर लिया और एक साथ व्रत रखने तथा…

Read More

पीएम किसान की 24वीं किस्त से लेकर नई ट्रेनों तक, पीएम मोदी गुजरात को देंगे 14 हजार करोड़ की सौगात; यूपी को भी मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राज्य को 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के तहत देशभर के किसानों के लिए 19,000 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इसके अलावा दो नई रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाने के साथ कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है, जिससे उत्तर प्रदेश को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान सरदार वल्लभभाई…

Read More

पीएम मोदी की काशी में BJP को फिर झटका, MLC की दोनों सीटें हारी पार्टी; अपनों की बेरुखी और भितरघात ने बढ़ाई चिंता

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर भाजपा को लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। इस बार हार का अंतर पहले से भी ज्यादा रहा। चुनाव नतीजों ने पार्टी संगठन की कार्यशैली, चुनावी रणनीति और नेताओं की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र के आठ जिलों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के एक केंद्रीय मंत्री समेत 11 मंत्री और 33 विधायक होने के बावजूद पार्टी दोनों…

Read More

5 सीटें जीतते ही विधान परिषद में सपा को मिल सकता है नेता प्रतिपक्ष का पद, अखिलेश की बढ़ी ताकत से BJP की बढ़ेगी चिंता?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी ने पांच सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस जीत से सपा को न सिर्फ राजनीतिक बढ़त मिली है, बल्कि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद मिलने का रास्ता भी खुलता दिखाई दे रहा है। पांच सीटों के इजाफे के साथ सदन में सपा के सदस्यों की कुल संख्या 12 हो जाएगी, जबकि नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए कम से कम 10 सदस्यों…

Read More

‘भइया मुझे बचा लो, पत्नी मरवाना चाहती है…’, फोन पर मदद मांगने के बाद युवक की मौत, करवाचौथ पर मिला शव

अलीगढ़: करवाचौथ के दिन उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव अटलपुर निवासी 28 वर्षीय दूध विक्रेता श्रवण कुमार का शव गुरुवार को जतनपुर चिकावटी के पास रेलवे लाइन के नजदीक मिला। मौत से कुछ देर पहले उसने अपने बड़े भाई प्रवीण कुमार को फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। उसने कहा था, ‘भइया, मुझे बचा लो। कुछ लोग मेरे साथ मारपीट कर रहे हैं। मुझे मारने आए हैं और मेरी पत्नी मुझे मरवाना चाहती है।’ इतना कहने…

Read More