नई दिल्ली: नेपाल में पिछले महीने आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत से जलवायु क्षति के लिए मुआवजे की मांग को लेकर विदेश मंत्रालय ने भारत का रुख साफ किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के सामने साझा चुनौती है और इससे निपटने के लिए अलग-अलग देशों की जिम्मेदारियां और उनकी क्षमताएं ध्यान में रखी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित देशों को उत्सर्जन कम करने के साथ विकासशील देशों को वित्त और तकनीक के जरिए मदद करने में…
Read MoreTag: नेपाल फ्लड
नेपाल में बाढ़ की भीषण तबाही, 288 भारतीय लापता; कैलास मानसरोवर के तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा, सेना और बचाव दल तलाश में जुटे
नई दिल्ली: नेपाल के रसुवा और आसपास के इलाकों में आई भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 288 भारतीय नागरिकों से अब तक संपर्क नहीं हो सका है। इनमें त्रिशूली-1 विद्युत परियोजना में काम करने वाले 73 भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं। लापता भारतीयों में बड़ी संख्या कैलास मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की बताई जा रही है। भारत सरकार नेपाल के साथ समन्वय कर राहत और बचाव अभियान चला रही है। विदेश मंत्री जयशंकर की…
Read Moreनेपाल में बाढ़ की तबाही से मचा हाहाकार, 105 भारतीयों समेत 400 से ज्यादा विदेशी पर्यटक और ट्रेकर्स लापता, 16 शव बरामद
रसुवा: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। इस आपदा में 105 भारतीय पर्यटकों समेत 400 से ज्यादा विदेशी नागरिक और पर्यटक-ट्रेकर्स लापता बताए जा रहे हैं। वहीं, 90 से ज्यादा नेपाली नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। नेपाल सेना, स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे भोटेकोशी नदी…
Read More