उन्नाव। सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। अनाथ बेटियों के विवाह, पूज्य बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा जैसे पुनीत सेवा कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनन्दन ठाकुर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन 28 नवंबर से 04 दिसंबर तक रामलीला मैदान, उन्नाव में होगा। प्रतिदिन दोपहर 02:30 बजे से सायं 05:30 बजे तक श्रद्धालु भक्तगण महाराज जी के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी धारा में भावविभोर होंगे।
कथा के शुभारंभ अवसर पर प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा, आईबीपी चौराहा स्थित विधायक जी के कैंप कार्यालय से व बड़े हनुमान मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर, रामलीला मैदान पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों के सम्मिलित होने की अपील के साथ
समस्त जनपदवासियों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार कथा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया गया। आयोजकों ने सभी से इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य लाभ प्राप्त करने की अपील की।
