आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, मानदेय तीन गुना करने का वादा; सेवानिवृत्ति उम्र भी बढ़ेगी

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को लेकर अपना नया पीडीए ऑडिट जारी किया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को जारी किए गए इस ऑडिट में आंगनबाड़ी कर्मियों के मानदेय, सेवानिवृत्ति और दूसरी सुविधाओं को लेकर कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने सरकार बनने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में तीन गुना बढ़ोतरी करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 वर्ष करने की बात कही है। पीडीए ऑडिट में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में तीन लाख से अधिक आंगनबाड़ी…

Read More

बुजुर्ग माता-पिता को सताने वाले बच्चों की संपत्ति में हिस्सेदारी पर गिरेगी गाज, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने या उनका भरण-पोषण नहीं करने वाली संतान के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए मौजूदा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत बुजुर्ग अपनी स्व अर्जित संपत्ति से ऐसे बच्चों या आश्रित रिश्तेदारों को बेदखल करा सकेंगे, जो उनकी देखभाल नहीं करते या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘माता-पिता और वरिष्ठ…

Read More

झांसी में शादी के दो महीने बाद पत्नी प्रेमी संग पकड़ी गई, पति ने पुलिस बुलाकर खोला राज; घर में मचा हंगामा

झांसी: शादी के महज दो महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों कमरे में थे। मामले के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की, जबकि महिला को उसके मायके वालों के साथ भेज दिया गया। दो महीने पहले हुई थी शादी मामला झांसी के चिरगांव इलाके का है। तालाबपुरा मोहल्ले के…

Read More

बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति लगाने को लेकर बवाल, पुलिस पर पथराव; कई जवान घायल, भीड़ पर लाठीचार्ज

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मूर्ति स्थापित करने को लेकर बुधवार को विवाद बढ़ गया। बिसौली तहसील के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव में ईंटों का चबूतरा बनाकर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और निर्माण रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई। लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। स्थिति संभालने के लिए पुलिस को…

Read More

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में आजीवन मुफ्त सफर, रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा

लखनऊ: रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में ऐसी महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस फैसले के लागू होने के बाद प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं परिवहन निगम की सभी बसों में बिना किराया दिए यात्रा…

Read More

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के वजूखाने के सर्वे पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रयागराज: वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़ी याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता राखी सिंह की ओर से दाखिल याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) से ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने का सर्वे कराने की मांग की गई है। वजूखाने के सर्वे की उठी मांग याचिका में मांग की गई है कि ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने का सर्वे कराया जाए, लेकिन शिवलिंग वाले हिस्से को सर्वे से बाहर रखा जाए। याचिकाकर्ता की ओर से इसी मांग को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया गया…

Read More

गुलाब सिंह लोधी को सीएम योगी ने किया नमन, उन्नाव में उनके नाम पर पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, पार्क और स्वास्थ्य केंद्र

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमर शहीद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गुलाब सिंह लोधी के 91वें बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमीनाबाद के ऐतिहासिक झंडेवाला पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। योगी आदित्यनाथ ने गुलाब सिंह लोधी को देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाला अमर सेनानी बताया। इस मौके पर उन्नाव में उनके नाम पर पार्क, स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का नामकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह लोधी ने ब्रिटिश हुकूमत…

Read More

कन्नौज में डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में भिड़ंत, कोतवाल बोले- इस्तीफा दे दूंगा, एडीएम ने जोड़े हाथ

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस के बीच जमकर विवाद हो गया। शहर के अंदर डीजे ले जाने पर पुलिस की आपत्ति के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प के साथ धक्का-मुक्की हुई। नाराज कांवड़िए सड़क पर बैठकर धरने पर उतर गए। हालात बिगड़ते देख प्रशासन के अधिकारियों ने हाथ जोड़कर कांवड़ियों से माफी मांगी। वहीं, कोतवाल जितेंद्र ने कांवड़ियों के सामने इस्तीफा देने तक की बात कह दी। इसके बाद कांवड़ियों ने अपना विरोध खत्म कर दिया। करीब…

Read More

बांदा में जहरीली गैस ने ली दो किसानों की जान, कुएं में बोर का पंखा ठीक करने उतरे थे दोनों

बांदा: सूखे कुएं में बोर का पंखा ठीक करने उतरे बटाईदार और खेत मालिक के बेटे की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों करीब 20 फीट गहरे कुएं में उतरे थे। एक को बचाने के लिए दूसरा भी कुएं में उतर गया, लेकिन वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। करीब तीन घंटे चले बचाव अभियान के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बोर का पंखा ठीक करने कुएं में उतरे थे लालू…

Read More

सेमीकंडक्टर से लेकर रोजगार तक, यूपी में जापानी निवेश को रफ्तार देने की तैयारी; सीएम योगी से मिले जापान के राजदूत

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत ओनो केइची ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, उन्नत तकनीक, सेमीकंडक्टर, कौशल विकास, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश जापान के साथ आर्थिक और औद्योगिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए तैयार है। बैठक में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग को लेकर विशेष चर्चा हुई। जापानी पक्ष ने बताया कि जुलाई 2026 में जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची…

Read More