झांसी,थाना मोंठ साइबर सेल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से संबंधित पीड़ित के 70,000/- रुपए की धनराशि बरामद करायी गयी
हैं,साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर ठगी के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम उ०प्र० लखनऊ विनोद के. सिंह के निर्देशानुसार एवं पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र झाँसी आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम व बचाव हेतु लोगों, बच्चों तथा महिलाओं को जागरुक करने के साथ साथ लोगों के साथ हुई साइबर ठगी में कार्यवाही करने के क्रम में थाना मोंठ साइबर सेल द्वारा श्यामू गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता निवासी बम्हरौली, थाना-मोंठ, जिला झाँसी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराए गए मु0अ0सं0 86/2026 धारा 66(D) IT ACT बनाम अज्ञात की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आवेदक के खाते से फ्रॉड हुई धनराशि में से 70,000/- रु0 को आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
जिस पर आवेदक द्वारा झांसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया।
