कोलकाता गोदाम त्रासदी में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, 16 लोगों की गई जान; चौथे दिन भी मलबे में जारी सर्च ऑपरेशन

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की दर्दनाक घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। अस्पताल में भर्ती एक और घायल की मौत के बाद यह आंकड़ा बढ़ा है। हादसे के चौथे दिन शनिवार को भी विभिन्न एजेंसियों की टीमें मलबे के बीच लगातार खोज और बचाव अभियान चला रही हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अभी भी अंदर फंसा न हो। कैमरों और मोबाइल टावर डेटा की मदद से हो रही तलाश अधिकारियों के अनुसार, मलबे के भीतर…

Read More

ममता बनर्जी के आवास के बाहर हंगामा, TMC विधायक कुणाल घोष पर फेंका गया अंडा; सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार शाम उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष पर ममता बनर्जी के आवास से बाहर निकलते समय अंडा फेंके जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद राज्य की सियासत गरमा गई और तृणमूल कांग्रेस ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। जानकारी के अनुसार, कुणाल घोष ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते समय एक स्थानीय युवक ने उन…

Read More

पति ने छोड़ी TMC, पत्नी बोलीं- ‘दीदी मेरी दुर्गा हैं’; बंगाल की सियासत में सामने आई अनोखी तस्वीर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी राजनीतिक संकट के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। एक ओर जहां वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है, वहीं उनकी पत्नी और विधायक नयना बंदोपाध्याय अब भी ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा पर कायम हैं। पति-पत्नी के अलग-अलग राजनीतिक रास्ते चुनने की यह घटना बंगाल की राजनीति में चर्चा का विषय बन गई है। तृणमूल कांग्रेस में जारी बगावत के बीच सामने आई इस स्थिति…

Read More

TMC में फिर बड़ा सियासी धमाका? 65वें विधायक के टूटने का दावा, सीक्रेट मीटिंग के बाद बढ़ी ममता की मुश्किलें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के बागी खेमे की ओर से अब दावा किया गया है कि एक और विधायक उनके साथ जुड़ गया है, जिसके बाद बागी विधायकों की संख्या 65 तक पहुंच सकती है। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विधानसभा में हुई एक गोपनीय बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बागी गुट की अगुवाई कर रहे रिताब्रता बनर्जी ने संकेत दिया है कि…

Read More

टीएमसी में सबसे बड़ी बगावत! यूसुफ पठान, सायोनी घोष समेत 19 सांसदों ने किया अलग गुट का दावा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी सियासी उथल-पुथल अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के बागी लोकसभा सांसदों की आधिकारिक सूची सामने आने के बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी पर संकट और गहरा गया है। सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी से अलग हुए सांसदों में से 19 सांसदों के नाम सार्वजनिक हुए हैं, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को अपना समर्थन पत्र भेजा है। जानकारी के अनुसार, अलग संसदीय गुट के गठन के लिए आवश्यक दो-तिहाई समर्थन जुटाने के…

Read More

TMC में बगावत के बीच शत्रुघन सिन्हा का बड़ा ऐलान, बोले- मुश्किल वक्त में ममता का साथ नहीं छोड़ूंगा

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में कथित अंदरूनी असंतोष और बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी सांसद शत्रुघन सिन्हा ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मजबूती से खड़े हैं और किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। पार्टी में टूट और कई सांसदों के असंतोष की खबरों के बीच शत्रुघन सिन्हा के बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने बागी खेमे में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह खारिज करते हुए…

Read More

बंगाल कैबिनेट विस्तार आज: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ, युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बनी नई सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में आज 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सरकार गठन के करीब 22 दिन बाद होने जा रहा यह विस्तार प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना…

Read More

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट सैदुल खान गिरफ्तार

साउथ 24 परगना: पश्चिम बंगाल के फालता इलाके से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। फालता पंचायत के वाइस प्रेसिडेंट सैदुल खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात एक पुराने मामले में की। सैदुल खान को फालता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े चर्चित नेता जहांगीर खान का करीबी और रिश्तेदार बताया जा रहा है। सैदुल खान की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब फालता विधानसभा सीट को लेकर राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है। इस सीट पर चुनाव के दौरान धमकियों और…

Read More