ईरान पर अमेरिकी एयरस्ट्राइक से भड़का मध्य पूर्व, बहरीन-कुवैत-जॉर्डन पर मिसाइल हमले; होर्मुज को लेकर बढ़ा वैश्विक संकट

दुबई: अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष ने एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिका ने ईरान के कई रणनीतिक ठिकानों और पुलों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते टकराव ने पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ा दिया है और वैश्विक तेल आपूर्ति तथा ऊर्जा बाजार पर भी संकट गहराने की आशंका पैदा कर दी है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार,…

Read More

14 हजार KM दूर आया भूकंप, क्या भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? वेनेजुएला संकट का पूरा कनेक्शन समझिए

नेशनल डेस्क : हजारों किलोमीटर दूर वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र और तेल आपूर्ति को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। ऐसे समय में जब भारत कच्चे तेल के लिए नए स्रोतों पर तेजी से निर्भरता बढ़ा रहा था, इस प्राकृतिक आपदा ने सप्लाई चेन पर असर पड़ने की आशंका बढ़ा दी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और समुद्री मार्गों पर अनिश्चितता के बीच भारत ने हाल के महीनों में वेनेजुएला से कच्चे तेल की खरीद बढ़ाई थी। लेकिन अब वहां आई आपदा…

Read More

US-ईरान समझौते का भारत को बड़ा फायदा! होर्मुज से निकले 11 भारतीय जहाज, तेल-गैस सप्लाई पटरी पर लौटने के संकेत

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने को लेकर हुए समझौते के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक लेकर भारत की ओर आ रहे 11 व्यापारिक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं। इसके साथ ही भारत से फारस की खाड़ी की दिशा में दो अन्य जहाज भी रवाना हो गए हैं। इस घटनाक्रम को क्षेत्र में समुद्री व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति के सामान्य होने की दिशा…

Read More

होर्मुज स्ट्रेट खुला, लागू हुई अमेरिका-ईरान डील… फिर भी क्यों खत्म नहीं हुई चिंता? 60 दिन में होंगे बड़े फैसले

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से जारी तनाव को विराम देने वाला अंतरिम शांति समझौता लागू हो गया है। समझौते के प्रभाव में आते ही दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल मार्गों में शामिल होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। अमेरिका ने ईरान पर लगाई गई नौसैनिक नाकाबंदी भी हटा ली है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कई ऐसे मुद्दे हैं जो अब भी दोनों देशों के बीच विवाद की वजह बने…

Read More

2 महीने बाद खुला होर्मुज का रास्ता! US-ईरान समझौते के बाद समुद्र में लौटे तेल टैंकर, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच हुए शांति समझौते के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब दो महीने तक चली समुद्री नाकाबंदी समाप्त होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से ईरानी कच्चे तेल का निर्यात फिर शुरू हो गया है। समुद्री मार्ग खुलने के साथ ही तेल से लदे टैंकरों की आवाजाही तेज हो गई है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। दो सुपरटैंकरों ने शुरू किया तेल निर्यात टैंकर ट्रैकिंग से जुड़ी रिपोर्टों…

Read More

मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसे हालात! ईरान का बड़ा दावा- अमेरिकी ठिकानों पर हमला, होर्मुज स्ट्रेट बंद करने का ऐलान

तेहरान: पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने की घोषणा कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। 18 सैन्य ठिकानों को नुकसान…

Read More

तेल की आग में झुलसा भारत! ₹25 लीटर महंगा डीजल- ₹165 तक जाने का डर

मिडिल ईस्ट में उठी बारूद की लपटें अब सीधे भारत की सड़कों पर उतर आई हैं। कहीं दूर ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग का असर अब आपकी जेब पर पड़ रहा है—और ऐसा कि हर लीटर ईंधन अब “लक्ज़री आइटम” जैसा लगने लगा है। पेट्रोल पंप पर खड़े लोग अब सिर्फ टंकी नहीं भरवा रहे, बल्कि अपने बजट की चिता भी देख रहे हैं। ₹25 महंगा डीजल: झटका नहीं, सीधा झंझावात Shell India ने जो कदम उठाया है, उसने पूरे बाजार को हिला दिया है। डीजल में…

Read More

ट्रंप के एक बयान ने भारत की जेब पर लटका दिया 15 रुपये का बम

पहले धमकी… फिर यू-टर्न… और अब दुनिया कन्फ्यूज। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसने सिर्फ मिडिल ईस्ट नहीं, बल्कि आपके पेट्रोल पंप का मीटर भी हिला दिया है। एक लाइन में कहा जाए तो—अब अमेरिका कह रहा है: “तेल चाहिए? खुद जाओ और रास्ता खोलो!” और यहीं से शुरू होता है वो खेल, जिसका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा।  सवाल ये नहीं कि जंग कौन जीतेगा…सवाल ये है कि पेट्रोल 90 होगा या 120? “यू-टर्न जिसने बाजार हिला दिया” ट्रंप ने पहले ईरान…

Read More

US ने हटाया Iran Oil Ban! भारत की एंट्री से बदल सकता है Global Oil Game

समंदर के बीच तैरते टैंकर… अरबों डॉलर का कच्चा तेल… और अचानक खुला ‘बैन का ताला’। दुनिया जब तेल संकट के डर से कांप रही है, तभी अमेरिका ने ऐसा दांव खेला है जिसने पूरी Energy Politics की बिसात पलट दी है। अब सवाल ये नहीं कि तेल मिलेगा या नहीं—सवाल ये है कि कौन किसे मात देगा? और इस गेम में भारत की एंट्री कहानी को और भी विस्फोटक बना रही है। US का बड़ा फैसला: बैन हटाया, बाजार हिलाया United States ने ईरानी तेल पर लगी पाबंदियों में…

Read More

जंग के बीच India को राहत! Iran ने हमारे लिए खोल दिया Hormuz Strait

मिडिल ईस्ट में बारूद की गंध अभी हवा में है, मिसाइलें अभी भी आसमान में रास्ता तलाश रही हैं, लेकिन इस युद्ध के शोर के बीच भारत के लिए एक राहत की खबर आई है। ईरान ने आखिरकार होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की अनुमति दे दी है। यह वही समुद्री गला है जिसे कुछ दिन पहले बंद कर दिया गया था और दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति की सांस अटक गई थी। भारत में एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेट्रोलियम कंपनियों तक, हर जगह एक ही सवाल था  “अगर…

Read More