ग़ज़ा में जारी इसराइल-हमास संघर्ष को लेकर एक बार फिर शांति वार्ता की टेबल सज चुकी है — और अब इसमें एंट्री हुई है अमेरिका के भारी भरकम नामों की। बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और पूर्व सलाहकार जैरेड कुशनर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ मिस्र में हो रही वार्ता में शामिल होंगे। मिस्र में ‘बिना सीधे बात किए’ बातचीत जारी, लेकिन अब तक नतीजा ‘शून्य’ ग़ज़ा संघर्ष से जुड़ी यह वार्ता अप्रत्यक्ष है — यानी इसराइली और हमास के प्रतिनिधि एक-दूसरे से सीधे नहीं, बल्कि मध्यस्थों के…
Read MoreTag: Hello UP
जेल से रिहा हुए सपा के 5 बड़े नेता, 2027 चुनाव में बनेंगे गेमचेंजर?
2027 के यूपी विधानसभा चुनावों की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है — और उसी के साथ समाजवादी पार्टी को जेल से नई ऊर्जा मिली है। पांच बड़े सपाई नेता अब सलाखों के पीछे नहीं, सियासी मंच पर वापसी की तैयारी में हैं। कार्यकर्ताओं में जोश है, विरोधियों में खलबली। चलिए जानते हैं – कौन हैं ये ‘पॉलिटिकल रिटर्निंग ऑफिसर्स’, जो अब जेल से निकलकर वोटों की गिनती का हिसाब पूरा करने आए हैं। आजम खान: मुकदमों से जूझते रहे, पर ‘लाल टोपी’ नहीं उतरी मुकदमे: 100+जेल यात्रा: 2 बारटोटल…
Read Moreउत्तराखंड में खत्म हुआ मदरसा बोर्ड, अब सब पढ़ेंगे ‘एक ही किताब’!
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षा के क्षेत्र में वो कर दिखाया है, जो अब तक सिर्फ घोषणाओं में होता था। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक, 2025 को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है और इसके साथ ही राज्य का मदरसा बोर्ड अब इतिहास बन गया है। अब उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने मदरसा बोर्ड को खत्म कर, अल्पसंख्यक संस्थानों को मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली में शामिल कर दिया है। अब क्या होगा मदरसों का? बिल के लागू होते ही राज्य में सभी मदरसों को दो…
Read MoreBihar Election: चिराग पासवान की सीट डिमांड से NDA की नींद हराम!
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के शंखनाद से पहले ही NDA के गलियारों में सीट-सियासत ने हलचल मचा दी है। जहां बीजेपी और जेडीयू ने लगभग सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार कर लिया है, वहीं चिराग पासवान ने पूरे फार्मूले को ही ‘पासवान-प्रूफ’ बनाने की ज़िद ठान ली है। चिराग की डिमांड: “2024 में जीते थे, अब 2025 में गिनते हैं!”भाई साहब को चाहिए 45 से 54 सीटें, जबकि NDA के पास देने के लिए बचे हैं सिर्फ 25-26 “कैंडिड” सीटें! चिराग का तर्क – “हमारे पास 5 लोकसभा सीटें हैं,…
Read MoreLucknow Airport की गोल्डन उड़ान! 5 अवॉर्ड्स से चमका अंतर्राष्ट्रीय मंच
लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CCSIA) ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब बात हो तकनीकी नवाचार, सतत विकास और यात्री अनुभव की उत्कृष्टता की, तो वह किसी से पीछे नहीं है।VLCCQC 2025 (QCFI – Quality Circle Forum of India) में 5 स्वर्ण पदक जीतकर CCSIA ने अपने नाम का डंका बजाया। किन प्रोजेक्ट्स को मिले अवॉर्ड्स? लखनऊ एयरपोर्ट की विभिन्न टीमों ने जिन श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते, वे इस प्रकार हैं: 1. पूर्वानुमानित और निवारक रखरखाव (Predictive & Preventive Maintenance) E&M…
Read Moreबहराइच में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 70 से ज्यादा सवार, 22 घायल
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बस में करीब 70 से अधिक श्रद्धालु सवार थे, जो मानोना धाम से दर्शन करके वापस श्रावस्ती के भीनगा लौट रहे थे। 22 श्रद्धालु घायल, 5 की हालत नाजुक हादसे में 22 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी CHC मोतीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कहां हुआ…
Read Moreकोर्ट में खूनी खेल! तिराना फायरिंग में जज की मौत, आरोपी गिरफ्तार
अल्बानिया की राजधानी तिराना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक कोर्टरूम में संपत्ति विवाद की सुनवाई के दौरान गोलीबारी हो गई। इस हमले में जज अस्ट्रिट कलाहा को गोली लगी और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। कौन था हमलावर? स्थानीय पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में शामिल 30 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम एल्विस श्केम्बी बताया गया है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह किस पक्ष से जुड़ा था, लेकिन घटना को सोची-समझी हिंसा माना जा…
Read Moreबिहार चुनाव 2025: लालू यादव के ‘9-2-11’ तंज पर सम्राट चौधरी का पलटवार
बिहार विधानसभा चुनावों की तारीख़ जैसे-जैसे नज़दीक आ रही हैं, सियासी शब्दों की तलवारें और भी पैनी होती जा रही हैं। इस बार ट्विटर (X) पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के तंज ने हलचल मचा दी। लालू यादव का नंबर गेम: “6 और 11, NDA 9-2-11” मंगलवार को लालू यादव ने एक शेर की तरह पोस्ट किया, “छह और ग्यारह, एनडीए नौ दो ग्यारह!”मतलब: पहले और दूसरे चरण के चुनाव की तारीख़ें (6 और 11 नवंबर) मिलकर एनडीए को मैदान से बाहर कर देंगी। सम्राट चौधरी का पलटवार: “बच्चा…
Read Moreअवध बारादरी चुनाव: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बने ‘राजाओं के राजा’
केंद्रीय मंत्री और गोंडा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने अवध बारादरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने बलरामपुर से प्रत्याशी जयेंद्र प्रताप सिंह को 130 वोटों के बड़े अंतर से हराकर संस्था के अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा किया। कीर्तिवर्धन को कुल 183 वोट, जयेंद्र को केवल 53 वोट मिले। यह पद उनके पिता आनंद सिंह के निधन के बाद से खाली था, और अब उन्होंने उस विरासत को आगे बढ़ाया है — शब्दशः और सत्ता रूप में भी। ये कोई आम संस्था नहीं — ये है “राजाओं…
Read Moreइसराइल-हमास वार्ता में मिस्र-क़तर की साझी कूटनीति काम आई?
मध्य पूर्व के तनावपूर्ण माहौल में, एक बार फिर शांति की टेबल पर बैठने की कोशिश हो रही है। मिस्र और क़तर की सक्रिय मध्यस्थता से इसराइल और हमास के बीच चल रही वार्ता के पहले दौर को “सकारात्मक माहौल” में समापन बताया गया है। मिस्र की सरकारी खुफिया एजेंसी से जुड़े अल-क़ाहिरा न्यूज़ चैनल के मुताबिक, वार्ता में अब तक की बातचीत में बंधकों और क़ैदियों की रिहाई को लेकर गंभीरता से काम हुआ है। बंधकों और क़ैदियों की रिहाई: अगला बड़ा कदम? इसराइल में बंद फिलिस्तीनी क़ैदी और…
Read More