जनता दरबार में ज़हर, चिट्ठी और “नंदू टैक्स” का धमाका!

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस समय हड़कंप मच गया जब गाजियाबाद के लोनी निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सतबीर गुर्जर ने सीएम योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में जहर खा लिया।सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सतबीर गुर्जर की चिट्ठी में लगे सनसनीखेज आरोप – ‘कलश यात्रा से सरकार गिराने की साजिश’ इलाज के दौरान पुलिस को सतबीर गुर्जर के पास से एक पत्र मिला, जिसमें उन्होंने खुद को कारगिल योद्धा बताते हुए भाजपा विधायक…

Read More

सी पी राधाकृष्णन NDA के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित – जानिए प्रोफाइल

भारत के अगले उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए (NDA) ने अपने उम्मीदवार के रूप में सी पी राधाकृष्णन का नाम घोषित कर दिया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दी और बताया कि ये फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। कौन हैं सी पी राधाकृष्णन? चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन, जिन्हें सी पी राधाकृष्णन के नाम से जाना जाता है, एक अनुभवी राजनेता हैं जो वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं। वे लंबे…

Read More

UP Election 2027: BJP का सर्वे, 100 विधायकों के टिकट कट सकते हैं!

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी एक बड़ी रणनीतिक तैयारी में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने मौजूदा विधायकों के कामकाज की इंटरनल रिव्यू प्रक्रिया शुरू कर चुकी है, जिसका मकसद है – “कमजोर पर पेंच कसो, नए चेहरों को मौका दो!” A, B, C कैटेगरी में होंगे विधायक – रिपोर्ट कार्ड तैयार! सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने अपने विधायकों को 3 कैटेगरी में बांटने का प्लान बनाया है: A श्रेणी: मजबूत पकड़, लोकप्रियता, अच्छा प्रदर्शन B श्रेणी: औसत कार्य, सुधार की जरूरत C…

Read More

सब पर भारी, अटल बिहारी! याद करें भारत रत्न अटल को उनकी पुण्यतिथि पर

16 अगस्त 2018 को भारत ने अपने सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को खो दिया था। 2025 में उनकी 7वीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी, दूरदृष्टि और “राजनीति में शुचिता” की परिभाषा आज भी राजनीति में एक आदर्श की तरह मानी जाती है। राजनीति में अटल विचारधारा: लीक से हटकर चलने वाला नेता तीन बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव: 1996 (13 दिन), 1998–1999, और फिर 1999–2004 तक। पोखरण परमाणु परीक्षण (1998) – भारत को न्यूक्लियर स्टेट बनाने का…

Read More

सीतापुर में भाजपा फिसली, सपा ने मारी बाज़ी – आमिर की जीत से हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद नगर पालिका उपचुनाव में एक चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है।समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी मोहम्मद आमिर अरफात ने सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की है। जहां SP ने 8906 वोट पाकर अपनी जीत पक्की की, वहीं BJP के प्रत्याशी संजय वर्मा को सिर्फ 1352 वोट मिले – और हैरानी की बात ये रही कि भाजपा सीधे पांचवें स्थान पर लुढ़क गई। बीजेपी का गिरता ग्राफ: बड़े नेताओं की मेहनत भी बेअसर इस चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी…

Read More

रूडी ने क्लब में बजाया ‘मतों’ का डंका, बालियान रह गए ‘सदस्य’ की तलाश में

संविधान क्लब ऑफ इंडिया के सचिव पद के चुनाव में बुधवार को भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी के अनुभवी नेता संजीव बालियान को 100 वोटों से हरा कर राजनीति का एक नया ‘क्लब रिकॉर्ड’ बना दिया। अब इसे ‘इन-हाउस लोकसभा मैच’ कहें या ‘वोटों का ताश का खेल’, लेकिन रूडी ने दिखा दिया कि दो दशक की मेहनत वोटों में कैसे तब्दील होती है। अंदर की बात: जब शाह-गांधी भी वोटिंग लाइन में लगे मतदान में हाई-वोल्टेज ड्रामा तब दिखा जब गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा…

Read More

तेजस्वी का ताना – ‘000 हाउस नंबर? EC को माफ़ी मांगनी चाहिए!’

रविवार को बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की, लेकिन यह कोई साधारण पीसी नहीं थी। यह एक “चुनावी हाउस नंबर कॉमेडी स्पेशल” था। तेजस्वी ने पूछा – “बिहार में तीन लाख घरों का हाउस नंबर 0, 000 या फिर 000/0000 है. ये मज़ाक है क्या?” भाई साहब, अब तो गूगल मैप भी बोलेगा – “We can’t find this house, try heaven or hell.”  तेजस्वी यादव ने कहा, “आप यहां लोकतंत्र को मजबूत करने, निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हैं. अगर विपक्ष सवाल उठा रहा है, प्रक्रिया…

Read More

“वोट चोरी हुई है साब!” – राहुल का चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला

बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क से विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वोटों की धांधली को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि अगर उनके पास “इलेक्ट्रॉनिक डेटा” आ जाए, तो वे साबित कर देंगे कि कैसे लोकतंत्र को हैक किया गया है। “संविधान = एक व्यक्ति, एक वोट” लेकिन…? राहुल ने सभा में कहा कि संविधान के मूल में ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की भावना है, जिसे बीजेपी और चुनाव आयोग ने कुचलने की कोशिश की है। महाराष्ट्र-मॉडल: लोकसभा हारो, विधानसभा जीत जाओ? राहुल गांधी…

Read More

सत्यपाल मलिक नहीं रहे: आलोचक और ‘राजनीति के बाग़ी’ का अंत

सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन किसी मसाला बॉलीवुड फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था। उत्तर प्रदेश के बागपत के हिसावदा गांव से निकला ये नौजवान 1974 में महज़ 28 साल की उम्र में विधायक बना और फिर… पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उन्होंने राजनीति की तालीम चौधरी चरण सिंह के मार्गदर्शन में पाई और धीरे-धीरे भारतीय क्रांति दल, लोकदल, कांग्रेस, जनता दल, समाजवादी पार्टी, और अंत में बीजेपी जैसी तमाम पार्टियों की सियासी ‘पाठशालाएं’ देखीं। राज्यपाल साहब या सिस्टम के ‘रिवोल्यूशनरी’? बिहार से लेकर गोवा और मेघालय तक —…

Read More

“गोरखपुर से संसद तक—रवि किशन ने रत्न बनकर सबका दिल जीता!”

बॉलीवुड के पर्दे से उठकर संसद के गलियारों में पहुंचे रवि किशन अब सिर्फ एक अभिनेता नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र के रॉकस्टार सांसद बन चुके हैं। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला को संसद रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। अब संसद में सिर्फ मुद्दे नहीं उठते, बल्कि डायलॉग डिलीवरी भी होती है—”ये गोरखपुर की मिट्टी की ख़ुशबू है सरकार!” सम्मान की मचान: संसद रत्न पुरस्कार 2025 स्थान: नया महाराष्ट्र सदन, नई दिल्लीमुख्य अतिथि: किरेन रिजिजूअध्यक्ष: हंसराज अहीरआयोजक: Prime Point Foundation यह पुरस्कार शुद्ध आँकड़ों और…

Read More