बाराबंकी: सामाजिक सेवा, जनसरोकार के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, सिटीजन फोरम के संस्थापक अमीर हैदर साहब का गांधी भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट एवं सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। जनहित के लिए समर्पित लोगों का सम्मान जरूरी समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि जनहित के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली शख्सियतों का सम्मान…
Read MoreTag: Barabanki News
Operation Black Hawk: लखनऊ-बाराबंकी में नशे के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, कार के फ्यूल टैंक से 16.48 किलो कच्ची हेरोइन बरामद
लखनऊ: केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने ऑपरेशन ब्लैक हॉक के तहत अंतरराज्यीय ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ और बाराबंकी में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग कार्रवाई में टीम ने कुल 18.6 किलोग्राम से अधिक कच्ची हेरोइन बरामद की। तस्करों ने नशीला पदार्थ वाहनों में बनी गुप्त जगहों पर छिपा रखा था। कार के फ्यूल टैंक में छिपाकर ला रहे थे हेरोइन केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को बाराबंकी में असम नंबर की हुंडई क्रेटा कार को पकड़ा। कार में सवार दो तस्कर हेरोइन…
Read Moreबाराबंकी में बाढ़ का कहर बरकरार, 3,860 लोग बीमार; सरयू खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर
बाराबंकी: जिले में बारिश के साथ सरयू नदी की बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीन तहसीलों के 19 गांव अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। करीब सात हजार ग्रामीण प्रभावित हैं, जबकि 3,860 लोग बुखार, त्वचा रोग, दस्त और पेट दर्द जैसी बीमारियों से परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का इलाज कर रही हैं। दूसरी ओर पानी कम होने के साथ कई इलाकों में कटान का खतरा भी बढ़ गया है। रामनगर, रामसनेहीघाट और सिरौलीगौसपुर तहसील के बाढ़ प्रभावित गांवों…
Read Moreबाराबंकी दौरे पर CM योगी ने सबसे पहले किए भगवान लोधेश्वर के दर्शन, रुद्राभिषेक के बाद 542 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बाराबंकी दौरे पर पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सीधे श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 542.41 करोड़ रुपये की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभ वितरित किया। भगवान लोधेश्वर का किया विधिवत पूजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक किया। पूजा के दौरान उन्होंने धार्मिक परंपराओं…
Read Moreबाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, कैंची धाम जा रही इनोवा ट्रेलर से टकराई; 4 श्रद्धालुओं की मौत
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हैदरगढ़ क्षेत्र में हुआ, जहां तेज रफ्तार इनोवा कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। इनोवा सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। इसी दौरान हैदरगढ़ इलाके में आगे चल रहे ट्रेलर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।…
Read Moreदो सरकारी नौकरी! एक ही मार्कशीट से चलता रहा ‘डबल सैलरी का खेल
सरकारी नौकरी को भारत में लोग जीवन की अंतिम मंज़िल मानते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश में एक ऐसा भी “सरकारी कलाकार” निकला जिसने नौकरी को मंज़िल नहीं बल्कि डबल इनकम स्कीम बना लिया. एक ही मार्कशीट, एक ही पहचान और दो-दो सरकारी विभाग.करीब 17 साल तक सरकारी खजाने से दो जगह से वेतन उठाने का खेल चलता रहा और सिस्टम सोता रहा. अब जब परतें खुलीं तो कहानी किसी फिल्मी स्कैम से कम नहीं निकली. जब नौकरी बनी ‘डबल इनकम स्कीम’ उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और प्रतापगढ़ जिलों से सामने…
Read Moreगांधी भवन में शोकसभा, Ajit Pawar को नम आंखों से श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Ajit Pawar Group) के वरिष्ठ नेता दादा Ajit Pawar के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में बुधवार को गांधी भवन, बाराबंकी में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का नेतृत्व धनंजय शर्मा ने किया इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन NCP Ajit Pawar गुट के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा की अगुवाई में हुआ। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवंगत नेता को याद करते हुए उन्हें एक दृढ़ इच्छाशक्ति…
Read Moreबैनामा कागज़ में, कब्जा दबंग के हाथ! बाराबंकी में कानून की परीक्षा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से आई यह खबर एक बार फिर सवाल खड़ा करती है—क्या ज़मीन खरीदना अब भी सुरक्षित निवेश है?नवाबगंज तहसील के ग्राम बड़ेल में जमीन विवाद ने उस वक्त सनसनी फैला दी, जब तीन खरीदारों ने आरोप लगाया कि रजिस्टर्ड बैनामे के बावजूद हथियारों के बल पर उनकी ज़मीन पर कब्जा कर लिया गया. पीड़ितों के नाम हैं—रामकुमार तिवारी, अफजाल इरशाद किरमानी और मोहम्मद सुफियान. तीनों का कहना है कि उन्होंने नवंबर महीने में विधिवत रजिस्टर्ड बैनामे से जमीन खरीदी थी और बाउंड्री भी करा दी…
Read More77 साल बाद जली बल्ब की रोशनी! आज़ादी गांव तक अब जाकर पहुंची
भारत को आज़ाद हुए लगभग आठ दशक बीत चुके हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के गढ़रियनपुरवा गांव ने सोमवार को पहली बार बिजली की रोशनी देखी। जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर बसे इस गांव में जैसे ही सप्लाई चालू हुई, पूरा इलाका तालियों और मुस्कान से गूंज उठा। गांव में उत्सव, आंखों में नमी बिजली आने के साथ ही गांव में किसी त्योहार जैसा माहौल बन गया। बच्चे खुशी से उछल पड़े तो बुजुर्गों की आंखें नम हो गईं। ग्रामीण रोहित पाल कहते हैं, “यह हमारे…
Read More140 साल की कांग्रेस, BJP पर सीधा अटैक – 2027 का बिगुल बजा!
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां–141वां स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक संकल्प बनकर उभरा।बाराबंकी, चंदौली और सिद्धार्थनगर में हुए कार्यक्रमों ने यह साफ कर दिया कि कांग्रेस अब इतिहास याद करने से आगे बढ़कर भविष्य की लड़ाई की तैयारी में है। Barabanki: सांसद तनुज पुनिया का BJP पर तीखा हमला बाराबंकी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद तनुज पुनिया ने भाजपा सरकार पर इतिहास मिटाने और जनकल्याण योजनाएं खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा: “भारत का…
Read More