लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को लेकर स्पष्ट और सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए केवल बयानबाजी पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाते हुए चुनावी सफलता हासिल करने पर पूरा फोकस करना होगा। बैठक में संगठन विस्तार, सर्वसमाज में जनाधार मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मायावती ने कार्यकर्ताओं और…
Read MoreTag: राजनीतिक खबर
हार के बाद ममता का बड़ा संदेश, बोलीं- बागियों के जाने से नहीं कमजोर हुई TMC, अब और होगी मजबूत
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार और सत्ता से बाहर होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी असंतोष के बीच पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने बागी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो विधायकों को निष्कासित किए जाने के कुछ घंटों बाद ममता ने साफ कहा कि ऐसे नेताओं के जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस उनके बिना और अधिक मजबूत होकर उभरेगी। ‘टीएमसी नेताओं की नहीं, कार्यकर्ताओं की पार्टी’ फेसबुक लाइव के जरिए…
Read Moreराज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी रणनीति, 24 सीटों पर मंथन तेज; कई दिग्गजों के नाम चर्चा में
नई दिल्ली: राज्यसभा की 24 सीटों और विभिन्न राज्यों की विधान परिषद सीटों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें उम्मीदवारों के चयन से लेकर सहयोगी दलों के साथ सीटों के तालमेल तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के…
Read Moreहिमाचल निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन, कांग्रेस से छीने दो नगर निगम, विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी उत्साह
शिमला: हिमाचल प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। राज्य के चार नगर निगमों में से तीन पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है, जबकि कांग्रेस केवल एक नगर निगम बचाने में सफल रही। भाजपा ने कांग्रेस से धर्मशाला और सोलन नगर निगम छीन लिए, जबकि मंडी नगर निगम पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस के हिस्से में सिर्फ पालमपुर नगर निगम आया है। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आए इन नतीजों को भाजपा के…
Read Moreबंगाल कैबिनेट विस्तार आज: शुभेंदु अधिकारी सरकार में 35 नए मंत्री लेंगे शपथ, युवा चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बनी नई सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में आज 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राज्य की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सरकार गठन के करीब 22 दिन बाद होने जा रहा यह विस्तार प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना…
Read Moreमहाशक्तिशाली मोदी: 2030 के बाद भी अटूट दिख रही सत्ता की पकड़, विपक्ष पूरी तरह बैकफुट पर
नई दिल्ली: साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद जब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव अब कमजोर पड़ने लगा है, तब शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि कुछ ही वर्षों में वह पहले से कहीं ज्यादा मजबूत राजनीतिक स्थिति में लौटेंगे। अब अंतरराष्ट्रीय विश्लेषणों और हालिया चुनावी नतीजों ने संकेत दे दिए हैं कि मोदी का राजनीतिक प्रभाव सिर्फ 2029 तक ही सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि आने वाले दशक में भी भारतीय राजनीति के केंद्र में बना…
Read More