Vastu Plants for Balcony: बालकनी में लगाएं ये शुभ पौधे, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को घर की ऊर्जा संतुलन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि सही दिशा और सही पौधों का चयन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। बालकनी में कुछ विशेष पौधों को लगाने से वातावरण शुद्ध रहने के साथ-साथ घर में शुभ प्रभाव भी बढ़ता है।

चमेली का पौधा लाता है सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु के अनुसार चमेली का पौधा अपने सुगंधित फूलों के कारण बेहद शुभ माना जाता है। इसे बालकनी में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर रहता है। इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर्याप्त धूप मिल सके।

एलोवेरा बढ़ाता है शुद्धता और सकारात्मकता

एलोवेरा न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है, बल्कि इसे वास्तु में भी शुभ माना गया है। कहा जाता है कि यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है। इसे बालकनी में ऐसी जगह लगाना उचित माना जाता है जहां हल्की धूप आती हो।

सुपारी का पौधा लाता है समृद्धि

सुपारी का पौधा वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। वास्तु के अनुसार इसे बालकनी की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है।

बांस का पौधा दूर करता है नकारात्मकता

बांस का पौधा घर में शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में सहायक माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा दुर्भाग्य को दूर करता है। इसे बालकनी में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना गया है।

मनी प्लांट से बढ़ती है आर्थिक समृद्धि

मनी प्लांट को वास्तु शास्त्र में धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे बालकनी की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत लाभकारी बताया गया है। यह घर में आर्थिक स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है।

इन पौधों से बचने की सलाह

वास्तु के अनुसार बालकनी में सूखे, मुरझाए, कांटेदार या दूध जैसे सफेद रस वाले पौधों को नहीं लगाना चाहिए। ऐसे पौधे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं और घर के वातावरण पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं।

 

Related posts