हादसे में दर्दनाक मौत मजदूर की

उन्नाव।हादसे में दो मजदूरों की मौत पर वीरेंद्र शुक्ला ने जताया दुख। आजाद मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों जयप्रकाश और सोहनलाल की मौत हो गई।

सूचना पर सपा नेता वीरेंद्र शुक्ला घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने तथा नियमानुसार आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts