छठ महापर्व के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर ने आनन्द घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उन्नाव।आगामी छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत को विनी सिंह क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्र स्थित आनन्द घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के दृष्टिगत घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही संबंधित को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, घाटों पर समुचित प्रबंध करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

Related posts