ठिठुरन बढ़ी, बादल गुस्से में! उत्तर भारत में मौसम का धमाका

शालिनी तिवारी
शालिनी तिवारी

उत्तर भारत में शीतलहर, बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी से एक्टिव होगा, जिसका असर अगले 4 दिन यानी 2 फरवरी तक जारी रहेगा।

बारिश और बर्फबारी का असर

  1. जम्मू-कश्मीर: गुरेज सेक्टर में बर्फीले तूफान से 100 घर प्रभावित।
  2. उत्तराखंड: टिहरी जिले के चिरबिटिया और कद्दूखाल में भारी बर्फबारी, घरों में दुबकने को मजबूर लोग। जिला प्रशासन ने 5 दिन बंद घुत्तू–गंगी मार्ग को बहाल किया।
  3. मध्य प्रदेश: खरगोन में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और चने की फसल बर्बाद, किसानों का नुकसान।
  4. राजस्थान: कोटा में बारिश के दौरान बिजली की लाइन से युवक की मौत।

दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली और NCR में बारिश और ठंडी हवाओं का असर है। पिछले 3 दिनों में 2 दिन बारिश और बादलों का डेरा।

  1. तापमान: अधिकतम 18.4°C, न्यूनतम 12.6°C।
  2. अगले 7 दिन मौसम बिगड़ा रहेगा।
  3. 31 जनवरी और 1 फरवरी को हल्की बारिश की संभावना, रात में 30-40 km/h की तेज हवाएं।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

  1. 31 जनवरी से 2 फरवरी तक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव।
  2. हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी।
  3. उत्तर-पश्चिमी भारत और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश।
  4. हवाओं की रफ्तार 30-40 km/h।
  5. घना कोहरा 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में।

राज्यवार अपडेट

  1. 1 फरवरी: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल – मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फ।
  2. 30-31 जनवरी: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार – घना कोहरा।
  3. 29-31 जनवरी: हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ – शीतलहर।

Related posts

Leave a Comment