नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में जल्द दस्तक दे सकता है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को…
Read MoreTag: ओलावृष्टि
केरल में 4 जून को दस्तक देगा मानसून, 15 से अधिक राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; राजस्थान और कश्मीर में ओलावृष्टि की चेतावनी
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंचने की दहलीज पर है और मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 4 जून को इसके आधिकारिक आगमन की घोषणा की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिक नीथा के. गोपाल के अनुसार, यदि मौजूदा मौसमीय परिस्थितियां इसी तरह बनी रहीं तो बुधवार के बाद मानसून के प्रवेश की पुष्टि कर दी जाएगी। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष इसकी दस्तक कुछ दिनों की देरी से हो रही है। केरल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट…
Read Moreमौसम का बड़ा अपडेट: 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं आंधियां, उत्तर से दक्षिण तक बारिश का अलर्ट; कई राज्यों में गर्मी से राहत
नई दिल्ली: देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते देश के अधिकांश हिस्सों में हीटवेव का प्रभाव लगभग समाप्त हो गया…
Read Moreदिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, अगले 3 दिन राहत के आसार; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली: कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा…
Read Moreदेश पर मौसम का डबल अटैक! IMD का रेड अलर्ट जारी, यूपी समेत कई राज्यों में विनाशकारी तूफान और मूसलाधार बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम अचानक बेहद खतरनाक और संवेदनशील होता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों को बेहद अहम बताते हुए कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत और पूर्वी राज्यों तक तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, अरब सागर, लक्षद्वीप…
Read Moreदिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि; IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी सूचना मिली है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, देर रात तक दिल्ली के कई हिस्सों में आंधी, बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना बनी रही। विभाग ने लोगों को…
Read More