लखनऊ: उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन विभाग 5 जून से 21 जून तक व्यापक जनकल्याण अभियान चलाएगा। ’12 साल विश्वास के, विकास के’ थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार, रोजगार सेवाओं के विस्तार, कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) कवरेज बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण और योग कार्यक्रमों सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन के…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश समाचार
बिजली उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत, जून बिल में 10% अतिरिक्त वसूली का आदेश जल्द हो सकता है रद्द
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिलने की संभावना है। जून माह के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त वसूली से जुड़ा आदेश वापस लिया जा सकता है। इस मुद्दे पर मंगलवार को पावर कॉरपोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों और विद्युत नियामक आयोग के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसके बाद आदेश में बदलाव की संभावना तेज हो गई है। नियामक आयोग पहले ही इस अतिरिक्त वसूली को नियमों के विपरीत बता चुका है। ऐसे में अब उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कॉरपोरेशन जल्द ही अपना…
Read Moreयूपी में शुरू होगा सांस्कृतिक महाअभियान, ऐतिहासिक नायकों और महापुरुषों के नाटकों से युवाओं में जगाई जाएगी राष्ट्रचेतना
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को देश की ऐतिहासिक विरासत, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के लिए बड़े स्तर पर सांस्कृतिक महाअभियान शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत प्रदेशभर में ऐतिहासिक नायकों, साहित्यकारों और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर आधारित भव्य नाट्य प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। सरकार की योजना है कि विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, संग्रहालयों, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक केंद्रों में विशेष नाट्य मंचन के माध्यम से नई पीढ़ी तक राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का संदेश पहुंचाया जाए। इस अभियान की जिम्मेदारी भारतेंदु नाट्य अकादमी…
Read Moreसहारनपुर में दिनदहाड़े कारोबारी की पत्नी की हत्या, लूटपाट के बाद गला रेतकर उतारा मौत के घाट
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दिनदहाड़े हुई हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। नकुड़ क्षेत्र के अंबेहटा कस्बे में बदमाशों ने घर में अकेली मौजूद एक कारोबारी की पत्नी की हत्या कर दी। आरोप है कि लूटपाट के दौरान महिला का गला रेत दिया गया और जेवर लूटने के लिए कानों से कुंडल तक नोच लिए गए, जिससे दोनों कान फट गए। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल मौके…
Read Moreहमीरपुर पुल हादसे पर सख्त हुआ प्रशासन, CM योगी के निर्देश पर दो उच्चस्तरीय जांच समितियां गठित; दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन और उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने घटना की विस्तृत जांच के लिए दो अलग-अलग उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निर्माणाधीन पुल का सेगमेंटल स्पान गिरने से हुआ था हादसा यह हादसा…
Read Moreगाजियाबाद में देर रात फ्लैट में भीषण आग, तीसरी मंजिल पर मची अफरा-तफरी; सीढ़ियों से बचाए गए लोग
गाजियाबाद: शहर की एक आवासीय सोसायटी में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक फ्लैट की तीसरी मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरी इमारत में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई लोग फ्लैटों में फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि इस हादसे में तीन पालतू कुत्तों की धुएं के कारण दम घुटने से मौत हो गई। रात तीन बजे मिला आग लगने का अलर्ट दमकल विभाग के…
Read Moreस्कूल लाइब्रेरी में पहुंचीं या नहीं किताबें? योगी सरकार कराएगी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की लाइब्रेरी के लिए खरीदी गई पुस्तकों की आपूर्ति और भुगतान संबंधी विवरणों का जनपदवार सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में यह अहम कदम उठाया गया है। समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत पुस्तकों की खरीद से जुड़े अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए सभी जिलों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर निर्धारित प्रारूप में प्रमाणित रिपोर्ट उपलब्ध…
Read Moreहोमगार्ड होंगे और ज्यादा प्रशिक्षित व आधुनिक, सीएम योगी ने CPR और फर्स्ट एड ट्रेनिंग को किया अनिवार्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड संगठन को और अधिक सक्षम, आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होमगार्ड विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिया कि सभी होमगार्ड जवानों को अनिवार्य रूप से CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) और फर्स्ट एड का प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी दुर्घटना, आपदा या आपात स्थिति में पुलिस और होमगार्ड कर्मी सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचते हैं, इसलिए उनकी त्वरित प्रतिक्रिया कई लोगों की जान बचा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि होमगार्ड…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस से पहले CM योगी का संदेश: युवाओं से की खास अपील, बोले- हर जन्मदिन पर लगाएं एक पौधा
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक विशेष पत्र जारी कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने प्रकृति और सनातन संस्कृति के गहरे संबंध का उल्लेख करते हुए जल संरक्षण, वृक्षारोपण और नदियों के पुनर्जीवन को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों से पर्यावरण बचाने के अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति…
Read MoreUP Weather Alert: सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, CM योगी ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी आंधी, बारिश और तेज हवाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, राहत आयुक्त कार्यालय और संबंधित विभागों के साथ बैठक कर राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने पर जोर दिया। रविवार को कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री…
Read More