यूपी चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा दांव, विनोद तावड़े को बनाया प्रभारी, गुजरात-पंजाब की भी कमान तय

नई दिल्ली: अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में संगठन को लेकर बड़ा फैसला किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को तीनों राज्यों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को सौंपी गई है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया पंजाब और तरुण चुघ गुजरात के प्रभारी बीजेपी ने सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, तरुण चुघ को गुजरात का…

Read More

यूपी में दलित-पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस, 21 अगस्त से ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’; ‘जितनी आबादी उतना हक’ पर जोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को अपने साथ जोड़ने की रणनीति तेज कर दी है। पार्टी अगले सप्ताह से प्रदेश में ‘सामाजिक न्याय सम्मेलन’ आयोजित करेगी। इसकी शुरुआत 21 अगस्त को लखनऊ से होगी। इसके बाद 22 अगस्त को कानपुर और 23 अगस्त को झांसी में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। लखनऊ से होगी सम्मेलनों की शुरुआत पहला सामाजिक न्याय सम्मेलन 21 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम,…

Read More

UP में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान जल्द! पहले खाते में आएंगे 20 हजार, फिर 30 हजार देने की तैयारी; चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है। प्रस्तावित योजना के तहत पात्र महिलाओं को कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का खाका तैयार किया जा रहा है। पहली किस्त के तौर पर महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 20 हजार रुपये भेजे जाने की तैयारी है। इसके बाद 30 हजार रुपये की सहायता दी जा सकती है। यह योजना पड़ोसी राज्य बिहार में महिलाओं को दी गई आर्थिक सहायता की तर्ज पर तैयार की…

Read More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 6 राष्ट्रीय सचिवों को बांटे जोन और जिलों के जिम्मे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सोमवार को पार्टी के नवनियुक्त सह प्रभारियों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा कर दिया। छह राष्ट्रीय सचिवों को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब्दुल हन्नान को अवध, कुणाल चौधरी को ब्रज, वरुण चौधरी को प्रयागराज, जगदीश चंद्र जांगिड़ को बुंदेलखंड, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल और संजीव आर्य को पश्चिम क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। संगठन…

Read More

UP चुनाव 2027 की तैयारी तेज! 403 विधानसभा क्षेत्रों में BJP का मेगा बूथ सम्मेलन, आज कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे CM योगी

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर बड़ा अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर में बूथ अध्यक्षों को संगठन मजबूत करने और चुनावी रणनीति का संदेश देंगे। गोरखपुर में 892 बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री…

Read More

2027 से पहले विपक्ष में बढ़ रही खींचतान! 381 सीटों पर सपा का होमवर्क पूरा, इमरान मसूद-रावण फैक्टर से क्या फंस जाएगा यूपी का महागठबंधन?

नई दिल्ली (ज़ीशान हैदर): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में अभी समय है, लेकिन विपक्षी राजनीति का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियों में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 403 में से 381 विधानसभा सीटों पर संभावित दावेदारों का आंतरिक होमवर्क लगभग पूरा कर लिया है। बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव की बैक ऑफिस टीम पिछले छह महीनों से लगातार संगठन, जातीय समीकरण, बूथ स्तर की स्थिति और स्थानीय राजनीतिक फीडबैक के आधार पर यह पूरी कवायद कर रही थी। इसी बीच इंडिया गठबंधन…

Read More

2027 फतह का BJP ब्लूप्रिंट तैयार! विधायकों-सांसदों को मिला नया मिशन, गांव-गांव पहुंचकर साधेंगे वोटर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने संगठन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को सक्रिय करने का खाका तैयार किया है। इसके तहत कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों को सीधे जनता के बीच भेजा जाएगा, ताकि सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के साथ लोगों की राय और शिकायतों को भी समझा जा सके। भाजपा की रणनीति का मकसद केवल विकास कार्यों का प्रचार करना नहीं, बल्कि उन क्षेत्रों की पहचान करना भी…

Read More

2027 की जंग के लिए सपा का मास्टर प्लान, सर्वे और रिपोर्ट कार्ड से तय होंगे टिकट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन समाजवादी पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर अपनी रणनीति तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में बेहतर प्रदर्शन के बाद पार्टी अब उम्मीदवार चयन में कोई चूक नहीं करना चाहती। इसी को देखते हुए सपा नेतृत्व ने टिकट वितरण के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की नजर ऐसे चेहरों पर है जो न केवल चुनाव जीतने की क्षमता रखते हों, बल्कि क्षेत्र में लंबे समय तक संगठन को मजबूत भी कर सकें।…

Read More