यूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस, प्रियंका गांधी की बैठक में गठबंधन पर भी बनी रणनीति

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने फिलहाल 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का फैसला किया है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। हालांकि, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का विकल्प भी खुला रखा जाएगा। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम लगातार गठबंधन में बराबरी और समानता की बात कर रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से कांग्रेस को 50 से…

Read More