लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खुद इसका ऐलान करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और अन्य कारणों से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जल्द बड़ा पैकेज घोषित किया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार विशेष पैकेज लाएगी। मुख्यमंत्री ने किसानों और श्रमिकों को सस्ता व सम्मानजनक…
Read MoreTag: उत्तर प्रदेश सरकार
अमित शाह की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- यूपी में 30 साल तक नहीं बनेगी सपा की सरकार
लखनऊ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश में अगले 30 साल तक सपा की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि यदि भाजपा लगातार तीसरी बार प्रदेश की सत्ता में आती है तो उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। शाह शुक्रवार को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक…
Read Moreनारी सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार, योजनाओं से सशक्त हो रही महिलाएं: सीएम योगी
लखनऊ: शारदीय नवरात्रि की तृतीया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करते हुए नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को मजबूत समाज की नींव बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर पहल महिलाओं के सम्मान और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन देने के उद्देश्य से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर संदेश जारी करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाएं नारी के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तीकरण के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मां चंद्रघंटा के स्वरूप को नारी…
Read Moreजनता दर्शन में CM योगी का सख्त निर्देश, दूसरी बार भी समस्या लेकर आया फरियादी तो तय होगी जवाबदेही; जमीन कब्जाने वालों पर कार्रवाई के आदेश
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह जनता दर्शन में दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों को समाधान का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि हर उचित समस्या का समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पीड़ित एक ही वास्तविक समस्या को लेकर दूसरी बार जनता दर्शन में आता है और उसका पहले समाधान नहीं हुआ है तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीड़ित की संतुष्टि सरकार का ध्येय है और वास्तविक समस्या…
Read More‘विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं’, सीएम योगी के सख्त निर्देश, 30 सितंबर तक पूरी होंगी डिजिटल लाइब्रेरी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में उत्तर प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी परियोजना में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भूमि अधिग्रहण, निविदा, विभागीय समन्वय या किसी अन्य स्तर पर लंबित कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ग्राम पंचायतों में बनाई जा रही डिजिटल लाइब्रेरियों से जुड़े सभी जरूरी कार्य 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा। परियोजनाओं की देरी पर…
Read More5 करोड़ घरों तक पहुंचेगा तिरंगा! स्वतंत्रता दिवस पर योगी सरकार का मेगा प्लान, पूरे यूपी में होंगे राष्ट्रभक्ति के भव्य आयोजन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार इस बार स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उत्सव बनाने की तैयारी में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रदेश के 5 करोड़ घरों तक राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति को जनआंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री ने 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का अनिवार्य प्रसारण कराने के भी निर्देश…
Read Moreइलेक्ट्रिक वाहनों में उत्तर प्रदेश ने बढ़ाई रफ्तार, देश के ईवी बाजार में 18% हिस्सेदारी; सरकार का 30% तक पहुंचने का लक्ष्य
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कदम उठा रही है। ईवी खरीद पर मिलने वाली सब्सिडी के आवेदनों के त्वरित निस्तारण का असर अब बाजार में भी दिखाई देने लगा है। सरकार के अनुसार, देश में बिकने वाले कुल इलेक्ट्रिक वाहनों में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। सरकार का लक्ष्य इसे बढ़ाकर 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का है। 86 हजार से अधिक सब्सिडी आवेदन हुए स्वीकृत सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 86,489 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए…
Read Moreराम मंदिर चढ़ावा मामला: अंतिम चरण में पहुंची एसआईटी जांच, रिपोर्ट से पहले अयोध्या में हो सकता है आखिरी फील्ड वेरिफिकेशन
अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान कथित चोरी के मामले की जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) अंतिम रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपने से पहले अयोध्या का एक और दौरा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, यह टीम का तीसरा और संभवतः अंतिम दौरा होगा, जिसके दौरान जांच से जुड़े तथ्यों का मौके पर सत्यापन किया जाएगा। एसआईटी को अपनी अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई तक सरकार को सौंपनी है। अंतिम रिपोर्ट तैयार करने में जुटी जांच…
Read Moreयूपी के 53 SDM को बड़ा तोहफा! ग्रेड-पे में प्रमोशन, बढ़ेगा वेतनमान; सरकार ने जारी किया आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारियों को बड़ी राहत और प्रोत्साहन देते हुए 53 प्रोन्नत पीसीएस अधिकारियों (एसडीएम) को उच्च ग्रेड-पे का लाभ देने का फैसला किया है। नियुक्ति विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत पांच वर्ष की नियमित और संतोषजनक सेवा पूरी करने वाले अधिकारियों को अब उच्च वेतनमान का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के इस फैसले से विभिन्न जिलों में तैनात वर्ष 2020 बैच के प्रोन्नत उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) की वेतन संरचना में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आदेश नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव अवनीश…
Read More‘घर सूने हो रहे, वृद्धाश्रम बढ़ रहे’, विश्व वृद्धजन जागरूकता दिवस पर सीएम योगी की भावुक अपील
लखनऊ: विश्व वृद्धजन दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम एक भावनात्मक संदेश जारी किया। अपनी पाती में उन्होंने समाज में बढ़ते वृद्धाश्रमों और अकेले पड़ते बुजुर्गों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि घरों का सूना होना और वृद्धाश्रमों का बढ़ना मन को व्यथित करने वाला विषय है। मुख्यमंत्री ने लोगों से आत्ममंथन करने की अपील करते हुए कहा कि जिन माता-पिता ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जीवनभर संघर्ष किया, वही उम्र के अंतिम पड़ाव में…
Read More