Blog

E0 पेट्रोल की वापसी पर सरकार का बड़ा फैसला, संसद में साफ किया- अब नहीं मिलेगा बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल

नई दिल्ली: पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने संसद में स्पष्ट किया है कि देश में दोबारा E0 यानी बिना एथेनॉल वाला पेट्रोल या E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार ने कहा है कि E20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक ईंधन है और देश इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत ने तय समय से पांच साल पहले हासिल किया E20 लक्ष्य संसद में पेश आंकड़ों के…

Read More

CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, PM मोदी को पत्र लिख बोले- छात्रों की पीड़ा को कानून-व्यवस्था का मुद्दा न समझें

अहिल्यानगर: दिल्ली में CJP प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में दो घंटे का मौन आंदोलन किया। अन्ना हजारे ने गुरुवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के प्रति अपना समर्थन जताया। इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों के मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने की अपील की थी। गांधी प्रतिमा के पास किया दो घंटे का मौन आंदोलन अन्ना हजारे ने अहिल्यानगर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास सुबह 11 बजे…

Read More

दिल्ली में बढ़ा प्रदर्शन का असर! कनॉट प्लेस शाम 6:30 बजे होगा बंद, 17 मेट्रो स्टेशन ठप; जानें कहां-कितना बदला हालात

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन का असर अब दिल्ली के प्रमुख इलाकों में दिखने लगा है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए कनॉट प्लेस की सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां को 23 जुलाई को शाम 6:30 बजे तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशनों को भी अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। जंतर-मंतर प्रदर्शन के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शन के…

Read More

Infosys में बड़ा नेतृत्व बदलाव! आशीष कुमार डैश होंगे नए CEO और MD, 2027 से संभालेंगे कंपनी की कमान

बेंगलुरु: देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने शीर्ष नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए आशीष कुमार डैश को नया CEO-डेजिग्नेट नियुक्त करने का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की गुरुवार को हुई बैठक में नॉमिनेशन एंड रेम्यूनरेशन कमेटी की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया गया। आशीष कुमार डैश 1 अप्रैल 2027 से इंफोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) का पद संभालेंगे। 31 मार्च 2027 तक CEO-डेजिग्नेट की जिम्मेदारी संभालेंगे आशीष इंफोसिस के अनुसार, आशीष कुमार डैश अभी से CEO-डेजिग्नेट के…

Read More

गंभीर बीमारियों के इलाज को लेकर CM योगी का बड़ा भरोसा, बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा किसी जरूरतमंद का उपचार

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों के इलाज में हर संभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों…

Read More

UGC NET 2026 Answer Key का इंतजार खत्म होने वाला! NTA जल्द जारी करेगा आंसर-की, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोर

नई दिल्ली: यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी करने वाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। 87 विषयों के लिए जून में आयोजित हुई थी परीक्षा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यानी यूजीसी नेट जून 2026 का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।…

Read More

मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में यूपी का दबदबा! देश के 65% मोबाइल यहीं बन रहे, इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

लखनऊ: उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल विनिर्माण के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। प्रदेश सरकार के अनुसार भारत में तैयार होने वाले करीब 65 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट का उत्पादन अब उत्तर प्रदेश में हो रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में विकसित मजबूत इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम की बदौलत राज्य ने हाईटेक विनिर्माण, निर्यात और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा बने इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख केंद्र प्रदेश में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, एलजी, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ऑप्टिमस, पैडजेट…

Read More

गुजरात में बारिश का कहर! नदियां उफान पर, कई इलाके जलमग्न, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

अहमदाबाद: गुजरात में मानसून ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। दक्षिण गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। नदियां उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले छह दिनों के लिए विस्तृत वर्षा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 11.26 इंच बारिश वलसाड जिले की उमरगाम तहसील में दर्ज की गई। पूर्णा और कावेरी नदी…

Read More

लोकसभा में गरजे अखिलेश यादव! स्पीकर ओम बिरला से पूछा- ‘समझौता कर लिया आपने क्या?’, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

लखनऊ: नीट पेपर लीक मामले को लेकर संसद के मानसून सत्र में जारी हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। छात्रों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने अध्यक्ष ओम बिरला से सवाल किया, “समझौता कर लिया आपने क्या?” वहीं कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ कथित बहस की खबरों पर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। नीट मुद्दे पर सरकार को घेरा अखिलेश यादव…

Read More

गोरखपुर को मिली ऐतिहासिक सौगात! CM योगी ने किया पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन, 995 करोड़ की परियोजनाओं की भी दी सौगात

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर को विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का फीता काटकर लोकार्पण किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री फ्लाईओवर पर कुछ दूरी तक पैदल चले, फिर शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर भी खिंचवाई। इसके बाद उन्होंने स्वयं फ्लाईओवर पर सफर करते हुए ट्रांसपोर्टनगर तक यात्रा की। टीपीनगर-पैडलेगंज मार्ग पर बना यह 2.6 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन फ्लाईओवर गोरखपुर की अंतर्जनपदीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। यातायात व्यवस्था को मिलेगी नई…

Read More