Blog

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल, तीसरे दिन कमाई में 12.5% का उछाल; 93.75 करोड़ पहुंचा कलेक्शन

मुंबई: ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकारों से सजी इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों के बीच भी गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म को पसंद किया जा रहा है। पहले रविवार को फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल आया और तीसरे दिन इसने 36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह आंकड़ा दूसरे दिन की कमाई से 12.5 प्रतिशत ज्यादा है। रिलीज के तीसरे…

Read More

‘बिग बॉस 20’ में भावुक हुईं बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी, सलमान खान ने कहा- बीती बातों से निकलकर अब खुद पर करो फोकस

मुंबई: बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री कर ली है। उनका यह बड़ा करियर कदम रैपर बादशाह से शादी खत्म होने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। 31 अगस्त को बादशाह और ईशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच महीने की शादी खत्म होने की जानकारी दी थी। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की थी और बादशाह ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया था। कुछ हफ्ते पहले ईशा ने एक रहस्यमयी पोस्ट भी…

Read More

नेपाल के चिलिमे टनल में फंसे लोगों को बचाने का अभियान तेज, भारतीय सेना-NDRF और BRO ने बनाया वैकल्पिक रास्ते का प्लान

काठमांडू: 26 अगस्त को आए विनाशकारी सैलाब के बाद नेपाल के चिलिमे इलाके में टनल के अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है। भारतीय सेना ने टनल के अवरुद्ध हिस्से तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने का काम तेज कर दिया है। इस अभियान में भारतीय सेना के साथ एनडीआरएफ और बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन की टीमें भी लगातार जुटी हुई हैं। रेस्क्यू टीम बेहद संकरे रास्ते से टनल के अंदर पहुंच बनाने के साथ तलाशी अभियान चला रही है। भारतीय सेना…

Read More

ट्रंप का नया नाम बदलने वाला आइडिया! ‘न्यू मैक्सिको’ को ‘न्यू अमेरिका’ करने की बात, पोस्ट से मची हलचल

न्यू मैक्सिको: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अमेरिका के राज्य न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव दिया है। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा कि नया नाम इस शानदार राज्य के लोगों के लिए ज्यादा सम्मानजनक और सुंदर होगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें ‘मैक्सिको’ शब्द को हटाकर उसकी जगह ‘अमेरिका’ लिखा गया है। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि कई लोगों ने न्यू मैक्सिको का नाम…

Read More

बेसमेंट में खुदाई बनी दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे की वजह? पिलर खिसकने से भरभराकर गिरी इमारत, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर राहत और बचाव अभियान का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इमारत में निर्माण और मरम्मत का काम चल रहा था और शुरुआती जानकारी में बेसमेंट में खुदाई के दौरान एक पिलर खिसकने की बात सामने आई है। इसके बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है। बेसमेंट…

Read More

दिल्ली के सत्य निकेतन में दर्दनाक हादसा, 5 मंजिला इमारत ढहने से 6 की मौत; 11 लोगों का रेस्क्यू, CCTV फुटेज आया सामने

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुए पांच मंजिला इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाकर अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इमारत गिरते ही मौके पर धूल का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी हादसे के बाद राहत और बचाव दल ने अभियान चलाकर 11 लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, कुछ और लोगों…

Read More

जालौन में डकैती के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली; 3 गिरफ्तार, 2 फरार

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाशों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस तरह कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ई-रिक्शा में सवार होकर…

Read More

बागपत में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलटी; 6 की मौत, करीब 30 घायल

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। खेकड़ा थाना क्षेत्र में बड़ागांव कट के पास हुए इस दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर है और उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। राजस्थान से बदायूं जा रहे थे श्रद्धालु जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में सवार श्रद्धालु राजस्थान से जनपद…

Read More

चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या, 6 लोगों के गैंग ने धारदार हथियारों से किया हमला

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हाल ही में TVK में शामिल हुए कन्नन की बीच सड़क पर हत्या कर दी गई। शनिवार रात वन्ननदुरई इलाके में छह लोगों के एक गैंग ने उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। हमले में कन्नन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दफ्तर जाते समय घेरकर किया हमला पुलिस के मुताबिक, कन्नन घर से निकलकर रामास्वामी एवेन्यू स्थित अपने दफ्तर की ओर जा…

Read More

गोदावरी नदी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने लगाई छलांग, पति और 2 बच्चों की मौत; मछुआरों ने महिला को बचाया

चिंचिनाडा: आंध्र प्रदेश के चिंचिनाडा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने पुल के ऊपर से गोदावरी नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। हादसे में पति और उनके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई, जबकि 42 वर्षीय महिला को स्थानीय मछुआरों ने किसी तरह सुरक्षित बचा लिया। सर्च अभियान में मिले तीन शव पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रविवार को चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान नदी से तीन शव बरामद किए गए। वहीं स्थानीय मछुआरों ने एक महिला को…

Read More