40 हजार लोगों को अब तक इस निशुल्क यात्रा के माध्यम से कराए जा चुके अयोध्या दर्शन
उन्नाव/ सदर विधायक पंकज गुप्ता की पहल ‘पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ के तहत 190 बुजुर्ग श्रद्धालु शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। बड़ा चौराहा स्थित धर्मशाला से तीन बसों में श्रद्धालुओं को दो दिवसीय तीर्थयात्रा के लिए विदा किया गया।
आस्था और सेवा का संगम
इस विशेष यात्रा का उद्देश्य क्षेत्र के बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक तीर्थाटन का अवसर देना है, ताकि वे अपनी धार्मिक आस्था के अनुरूप श्रीरामलला के दिव्य दर्शन कर सकें। विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निजी संसाधनों से इस यात्रा की व्यवस्था की है।
रवानगी से पहले विधायक ने बसों में बैठे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम जाना और सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और भक्ति का उमंग साफ झलक रहा था।
बुजुर्गों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी
इस अवसर पर सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया कि बुजुर्गों के चेहरों की मुस्कान और उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ी पूंजी है। ‘श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा’ माता-पिता तुल्य वरिष्जनों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराकर उनके जीवन में खुशियों के पल जोड़ने का संकल्प लेकर चल रही है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अवनीश गुप्ता (छोटू), नगर महामंत्री संतोष पाल, शक्ति केंद्र संयोजक निखिल गुप्ता, रानू निगम, अमित निगम, रामजी गुप्ता, राजू गुप्ता, अमित आनंद, विवेक गौड़, बूथ अध्यक्ष रिकी गुप्ता, राधेश्याम शुक्ला, हनुमान वर्मा, भंडारी दिनेश चौरसिया, ब्रजेश पाण्डेय, अतुल वर्मा, शंकर श्रीवास्तव एवं नवीन गौड़ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
