वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने न्यू मेक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने का सुझाव देकर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप के इस प्रस्ताव पर सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं, वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं ने भी उनके सुझाव को खारिज कर दिया है। ट्रंप का कहना है कि नए नाम से राज्य की अहमियत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन राज्य के प्रतिनिधियों ने अपने मौजूदा नाम पर गर्व जताते हुए इसे बरकरार रखने की बात कही है। ट्रंप ने क्यों उठाया न्यू मेक्सिको का…
Read MoreAuthor: News Desk
3 गाड़ियां, 3 राज्य और पुलिस की बदली रणनीति! टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपियों को ऐसे मुंबई लाई पुलिस
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। करीब 900 किलोमीटर के सफर के दौरान पुलिस के काफिले ने कम से कम तीन बार रास्ता बदला। आरोपियों को सुरक्षा कारणों और पूछताछ के मद्देनजर यात्रा के दौरान अलग-अलग गाड़ियों में भी बैठाया गया। तीनों को कोटा में गिरफ्तार करने के बाद मुंबई पुलिस के हवाले किया गया था। कोटा रेलवे स्टेशन पर हुई थी गिरफ्तारी मुंबई के…
Read MoreHappy Birthday Malini Awasthi: मालिनी अवस्थी की सुरीली आवाज ने देश-दुनिया में बिखेरी भारतीय लोकसंगीत की मिठास
अपनी बुलंद आवाज और लोक संगीत की मिठास से देश-विदेश में पहचान बनाने वाली मालिनी अवस्थी भारतीय लोक गायिकी का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी, अवधी और हिंदी गीतों के साथ ठुमरी, कजरी, चैती और दादरा जैसी पारंपरिक संगीत विधाओं को मंच पर खास पहचान दिलाई। जिस दौर में भोजपुरी लोकगीतों में अश्लीलता और फूहड़पन बढ़ने की चर्चा होने लगी थी, उस समय मालिनी अवस्थी ने अपनी गायिकी के जरिए लोक संगीत की मिठास और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की। उनकी आवाज भारत के अलावा इंग्लैंड, अमेरिका,…
Read Moreयमुना एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई लखनऊ से दिल्ली जा रही बस, महिला की मौत; 8 घायल
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में आगे चल रहे कंटेनर से पीछे से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी महिला यात्री किरन की मौत हो गई, जबकि बस चालक और परिचालक समेत आठ लोग घायल हो गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मथुरा पहुंचाया गया। सुबह 5:35 बजे मिली हादसे की सूचना यह दुर्घटना यमुना एक्सप्रेसवे…
Read More₹71,999 में इलेक्ट्रिक स्कूटर, 80 किमी की रेंज और कीलेस स्टार्ट समेत मिलते हैं ये फीचर्स
नई दिल्ली: रोजाना ऑफिस, बाजार या आसपास आने-जाने के लिए कम खर्च वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर तलाश रहे हैं तो Ampere Reo एक विकल्प हो सकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 71,999 रुपये है। कंपनी के बताए गए आंकड़ों के मुताबिक, यह एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक चल सकता है। इसमें कीलेस स्टार्ट, USB चार्जिंग पोर्ट और डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी अधिकतम रफ्तार 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। बैटरी और रेंज कैसी है? Ampere Reo में 1.44 kWh की लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी दी…
Read Moreकार के दरवाजों में छिपाकर ले जा रहे थे 3 करोड़ रुपये, हापुड़ में DRI ने पकड़ी नकदी
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक कार से करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी। पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास खुफिया सूचना के आधार पर कार को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान 35 लाख रुपये एक बैग से मिले, जबकि करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये कार के दरवाजों में बने गुप्त खानों में छिपाए गए थे। नकदी के संबंध में चालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। डीआरआई ने बरामदगी की जानकारी…
Read MorePDA सम्मेलन में खाली रहीं कुर्सियां, अखिलेश यादव के निर्देश पर कन्नौज में जिलाध्यक्ष समेत पूरी कमेटी भंग
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के कन्नौज में आयोजित पीडीए सम्मेलन में अपेक्षा के मुताबिक कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटने के बाद पार्टी संगठन पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कलीम खान समेत पूरी जिला कार्यकारिणी और फ्रंटल संगठनों की इकाइयों को भंग कर दिया। सम्मेलन में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री असीम अरुण और भाजपा के पूर्व सांसद…
Read More‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा, नेता बनेगा’, रामपुर में ओवैसी का अखिलेश यादव और PDA पर हमला
रामपुर: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में जनसभा के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब्दुल अब दरी बिछाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेता बनेगा, विधायक और सांसद भी बनेगा। ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से अपने राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने, वोट का इस्तेमाल करने और अपनी सियासी ताकत बढ़ाने के लिए एकजुट होने की अपील की। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे नगर पालिका के मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा…
Read Moreजेवर एयरपोर्ट को मिलेगी एक और सड़क, 10 से ज्यादा सेक्टरों और गांवों को होगा फायदा
ग्रेटर नोएडा: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर को जोड़ने के लिए एक और सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। यमुना एक्सप्रेसवे के समानांतर दाहिनी ओर बनने वाली यह सड़क 30 मीटर चौड़ी और करीब 16 किलोमीटर लंबी है। इसका 1,800 मीटर हिस्सा लंबे समय से अतिक्रमण के कारण अधूरा पड़ा था। अब निर्माण की बाधाएं दूर होने के बाद इस हिस्से का काम भी शुरू किया जाएगा। सड़क बनने से यमुना सिटी के कई सेक्टरों और आसपास के गांवों के लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे…
Read Moreसैनी, मलिक, कश्यप जैसे नेताओं के सहारे अखिलेश का चुनावी दांव, 2027 से पहले सपा ने क्यों तेज की जातीय गोलबंदी?
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने अपनी सियासी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछले चुनाव की कमजोरियों को दूर करने और अलग-अलग जातीय समूहों को साथ जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर रुहेलखंड और पूर्वांचल तक प्रभावशाली नेताओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। भाजपा के पूर्व सांसद राजपाल सैनी और धर्मेंद्र कश्यप जैसे नेताओं के सपा में आने को इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।…
Read More