उन्नाव में यातायात माह नवंबर 2026 का हुआ शुभारंभ, अधिकारियों ने लोगों को किया जागरूक

उन्नाव।जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर 2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी घनश्याम मीना और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान एडीएम, एसडीएम, सीओ सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत पुलिस और प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति में वाहन चलाने और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

बता दे कि अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। यातायात माह के तहत पूरे नवंबर महीने में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वाहन चालकों और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना है।

Related posts