नई दिल्ली: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपनी एस सीरीज का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo S60 चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके साथ Vivo S60 Vitality Edition को भी पेश किया है। नया स्मार्टफोन बड़ी 7,200mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसी खूबियों से लैस है। कंपनी इसे जल्द ही अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। फोन को तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में उतारा गया है। इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और…
Read MoreAuthor: News Desk
बहराइच में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के निर्देश के बाद मदरसा समेत 4 दुकानें ध्वस्त
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सरकारी बंजर भूमि पर वर्षों से किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मदरसा भवन सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। हाई कोर्ट के निर्देश और तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में हुई इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ग्राम सभा की बंजर जमीन पर था अतिक्रमण जानकारी के मुताबिक, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर ग्राम पंचायत के घिसियौना गांव में गाटा संख्या…
Read MoreUS रक्षा मंत्री ने भारत की सैन्य ताकत का किया गुणगान, बोले- लंबी अवधि तक बड़े सैन्य अभियान चलाने में सक्षम है इंडिया
सिंगापुर: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भारत को एक शक्तिशाली और तेजी से उभरती सैन्य शक्ति बताते हुए उसकी रक्षा क्षमताओं की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि भारत न केवल अपनी सेना का तेजी से आधुनिकीकरण कर रहा है, बल्कि उसके पास ऐसी औद्योगिक क्षमता और सैन्य लॉजिस्टिक्स भी मौजूद हैं, जो उसे लंबे समय तक उच्च स्तरीय सैन्य अभियानों को संचालित और बनाए रखने में सक्षम बनाते हैं। शांगरी-ला डायलॉग में भारत की क्षमता का किया उल्लेख पीट हेगसेथ ने सिंगापुर में आयोजित प्रतिष्ठित ‘शांगरी-ला…
Read Moreभाजपा सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक भ्रष्टाचार में डूबे : डॉ. सीपी राय
लखनऊ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं और जनता का ध्यान भटकाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह बबलू और शहर कांग्रेस कमेटी…
Read MoreBBAU में ‘लिविंग द विवेकानंद वे’ पर संवाद सत्र आयोजित, युवाओं को आत्मचिंतन और चरित्र निर्माण का संदेश
लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को ‘लिविंग द विवेकानंद वे : प्रैक्टिकल स्पिरिचुअलिटी फॉर मॉडर्न इंडिया’ पुस्तक पर आधारित संवादात्मक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। कार्यक्रम में पुस्तक के सह-लेखक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुवाद सॉल्यूशंस की डॉयरेक्टर डॉ. अनन्या अवस्थी और विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रांत के उपप्रमुख डॉ. निखिल यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर मंच पर प्रसिद्ध लोकगायिका एवं समाजसेवी मालिनी अवस्थी, शिक्षा विभाग के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. हरिशंकर सिंह…
Read Moreमऊ में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- अब कोई माफिया पिस्तौल लहराकर हिंदू को धमका नहीं सकता
मऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ दौरे के दौरान विपक्ष और माफियाओं पर तीखा हमला बोला। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से कानून व्यवस्था, धार्मिक आयोजनों और माफिया राज को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई माफिया खुली जीप में पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को धमका नहीं सकता। सीएम योगी ने बिना किसी का नाम लिए वर्ष 2005 के मऊ दंगों का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय मऊ को…
Read Moreचारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, ट्रेन पहुंचने से पहले प्लेटफॉर्म नंबर-5 का शेड गिरा, तीन घायल
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर ट्रेन आने से ठीक पहले शेड का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि उस वक्त प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ नहीं थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हादसे में एक टीटीई समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे कोलकाता से देहरादून जाने वाली कुम्भ…
Read Moreहमीरपुर पुल हादसे पर सख्त हुए CM योगी, बचाव कार्य तेज करने के निर्देश; मृतकों के परिवारों को मदद का भरोसा
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल गिरने से हुए दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। हादसे में मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को बिना देरी किए तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है। साथ ही कहा है कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर…
Read Moreदिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, अगले 3 दिन राहत के आसार; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
नई दिल्ली: कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा…
Read Moreगाजियाबाद में देर रात अग्निकांड से मचा हड़कंप, गौड़ बिजनेस पार्क में फटे 12 एसी; धमाकों से दहशत में आए लोग
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से सटे गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में लगे 12 से ज्यादा एसी एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाकों और आग की ऊंची लपटों से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। आग पहली मंजिल पर बने एक ऑफिस से शुरू हुई और कुछ ही देर में बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक…
Read More