नई दिल्ली: कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने के संकेत मिले हैं। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तेज आंधी, गरज-चमक, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस बदलाव से अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा…
Read MoreAuthor: News Desk
गाजियाबाद में देर रात अग्निकांड से मचा हड़कंप, गौड़ बिजनेस पार्क में फटे 12 एसी; धमाकों से दहशत में आए लोग
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुधवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी से सटे गौड़ बिजनेस पार्क की इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि बिल्डिंग में लगे 12 से ज्यादा एसी एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फट गए। धमाकों और आग की ऊंची लपटों से आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। आग पहली मंजिल पर बने एक ऑफिस से शुरू हुई और कुछ ही देर में बेसमेंट से लेकर तीसरी मंजिल तक…
Read Moreकनाडा में फिर तिरंगे का अपमान! खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय राजनयिक का काफिला रोका, पुलिस बनी रही मूकदर्शक
ब्रैम्पटन: कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियां एक बार फिर खुलकर सामने आई हैं। ब्रैम्पटन में भारतीय राजनयिक दिनेश पटनायक के काफिले को निशाना बनाते हुए उग्र प्रदर्शनकारियों ने न सिर्फ रास्ता रोकने की कोशिश की, बल्कि कनाडाई पुलिस की मौजूदगी में भारतीय तिरंगे का भी अपमान किया। घटना के बाद भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 मई 2026 को ब्रैम्पटन स्थित पियर्सन कन्वेंशन सेंटर के बाहर हुई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता…
Read Moreदेश पर मौसम का डबल अटैक! IMD का रेड अलर्ट जारी, यूपी समेत कई राज्यों में विनाशकारी तूफान और मूसलाधार बारिश की चेतावनी
नई दिल्ली: देशभर में मौसम अचानक बेहद खतरनाक और संवेदनशील होता नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों को बेहद अहम बताते हुए कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत और पूर्वी राज्यों तक तेज आंधी, ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मॉनसून भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है। आईएमडी के मुताबिक, अरब सागर, लक्षद्वीप…
Read MoreSIP में निवेश की कौन-सी तारीख देती है सबसे ज्यादा फायदा? 30 साल की रिसर्च में सामने आई बड़ी सच्चाई
मुंबई: म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश करने वाले करोड़ों निवेशकों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि आखिर महीने की कौन-सी तारीख निवेश के लिए सबसे बेहतर होती है। कई लोग महीने की शुरुआत में निवेश को सही मानते हैं, तो कुछ का मानना है कि महीने के आखिर में बाजार में गिरावट का फायदा उठाकर ज्यादा बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। अब इस लंबे समय से चल रही बहस पर 30 साल के आंकड़ों ने बड़ा खुलासा कर दिया है। व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड…
Read Moreस्विट्जरलैंड के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी से दहशत, 3 लोग घायल; पुलिस ने बताया आतंकी हमला
जिनेवा: स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर में गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन पर हुए चाकू हमले से हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने अचानक लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने इस वारदात को “आतंकवाद का घिनौना कृत्य” बताया है। हालांकि, हमले के कुछ ही मिनटों बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, यह हमला सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख मारियस वेयेरमैन ने बताया कि आपातकालीन सूचना मिलने…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी ने खोला सफलता का राज, बोले- रन नहीं, टीम की जीत और तैयारी पर रहता है पूरा फोकस
चंडीगढ़: आईपीएल 2026 में अपने विस्फोटक खेल से क्रिकेट जगत में सनसनी मचाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी और तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। राजस्थान रॉयल्स को एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत दिलाने के बाद वैभव ने साफ कहा कि उनका पूरा ध्यान रिकॉर्ड या व्यक्तिगत रन बनाने पर नहीं, बल्कि टीम की जीत और अपनी तैयारी पर रहता है। 15 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने एलिमिनेटर मुकाबले में सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी। उनकी…
Read Moreवैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए गुजरात टाइटंस का मास्टर प्लान तैयार, कोच बोले- उन्हें मौका नहीं देना हमारी पहली प्राथमिकता
चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने विपक्षी टीमों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में गुजरात टाइटंस ने इस मुकाबले से पहले 15 वर्षीय बल्लेबाज को रोकने के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। टीम के असिस्टेंट और बल्लेबाजी कोच पार्थिव पटेल ने मैच से पहले बड़ा बयान देते हुए साफ कर दिया कि उनकी पूरी कोशिश वैभव को खुलकर खेलने…
Read Moreलखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन, जिला बदर दो आरोपी चोरी-छिपे लौटे घर, दोनों पहुंचे जेल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिला बदर घोषित दो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी चोरी-छिपे जिले की सीमा में दाखिल होकर अपने घर लौट आए थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो देर रात कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात कनकहा मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फत्तेखेड़ा निवासी…
Read Moreबाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और डंपर की भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग, ड्राइवर जिंदा जला
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में सतरही रेलवे क्रॉसिंग के पास कंटेनर ट्रक और डंपर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते पूरा इलाका आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे में ट्रक चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहन धू-धू कर जलते दिखाई दे…
Read More