23 से 26 नवंबर तक गोमतीनगर के यूपी दर्शन पार्क में चार दिवसीय आयोजन, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर लोककलाओं, पारंपरिक नृत्य-संगीत और हस्तशिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी में नवंबर के आखिरी सप्ताह में जनजातीय संस्कृति और लोककलाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। गोमतीनगर स्थित यूपी दर्शन पार्क में 23 से 26 नवंबर तक राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस महोत्सव में देश के 16 राज्यों से 500 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। वहीं, 150 से अधिक हस्तशिल्पकार अपने…
Read MoreDay: November 3, 2026
दिवाली पर यूपी के 1.89 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर का तोहफा, खातों में आएंगे 1500 करोड़ रुपये
लखनऊ: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना लाभार्थी परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर के लिए बड़ी आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 3 नवंबर को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे। यह रकम प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दी जा रही इस सुविधा का उद्देश्य त्योहार के मौके पर गरीब और पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल कराने…
Read Moreयूपी स्पेशल टीईटी आज, 131 केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे शिक्षक; दो पालियों में होगा इम्तिहान, जानें जरूरी नियम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शिक्षकों के लिए मंगलवार, 3 नवंबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) का आयोजन आज प्रदेशभर में किया जा रहा है। परीक्षा छह मंडलों के 131 केंद्रों पर दो पालियों में होगी। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही शुरू हो गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को विशेष अवकाश भी दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अलग से छुट्टी का आवेदन नहीं करना होगा। दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा UP Special…
Read Moreहोर्मुज में अमेरिका का बड़ा सैन्य एक्शन, ईरान के क़ेश्म द्वीप पर कई धमाके; तेहरान ने 2 अमेरिकी ड्रोन गिराने का किया दावा
वॉशिंगटन/तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिका ने ईरान के क़ेश्म द्वीप पर स्थित कुछ ठिकानों को निशाना बनाकर सीमित रक्षात्मक हमले किए हैं। अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरानी बल अमेरिकी सैन्य संपत्तियों के खिलाफ सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी के जवाब में संबंधित ठिकानों पर कार्रवाई की गई। अमेरिकी अधिकारियों ने इस सैन्य कार्रवाई को सीमित बताते हुए स्पष्ट किया कि इसे बड़े पैमाने पर युद्ध दोबारा…
Read Moreलखनऊ: दिवाली से पहले यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बढ़ा पारिश्रमिक; सितंबर का एरियर भी मिलेगा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे 2.72 लाख से अधिक कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों के मासिक पारिश्रमिक में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। नई दरें 2 सितंबर 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी। इसके चलते कर्मचारियों को सितंबर महीने का एरियर भी मिलेगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान की ओर से सोमवार को शासनादेश जारी किया गया। इसके तहत आउटसोर्स कर्मचारियों को चार अलग-अलग श्रेणियों…
Read Moreशांत बनाए रखने के निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक,
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर) सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सर्राफा मार्केट में पैदल गश्त, व्यापारियों के साथ बैठक एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में। झांसी।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। पैदल…
Read Moreसनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से खंडित मूर्ति एवं पूजा सामग्री संग्रह केंद्र का विमल द्विवेदी ने किया शुभारंभ
उन्नाव।सनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। समिति द्वारा उन्नाव के आवास विकास कालोनी अखलेश्वर महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर,, कल्याणी मंदिर, कबा खेड़ा तिराहा स्थित हनुमान मंदिर सहित। प्रमुख मंदिरों में खंडित मूर्ति एवं पूजा सामग्री संग्रह केंद्र की स्थापना की गई है। आज आवास विकास स्थित अखलेश्वर महादेव मंदिर में केंद्र का शुभारंभ भाजपा नेता व नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ…
Read Moreविद्यालय के बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से जनगणना के महत्व पर डाला गया प्रकाश
बांगरमऊ, उन्नाव। क्षेत्र के संडीला रोड स्थित आर एस इंटर कॉलेज में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर सोमवार को विद्यालय के बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से जनगणना के महत्व पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण शिविर में उपजिलाधिकारी ब्रजमोहन शुक्ला, तहसीलदार अखिलेश कुमार मौर्य, खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार भी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी श्री शुक्ला ने बताया कि जनगणना एक आवश्यक राष्ट्रीय कार्य है। जिसके आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाएं निर्मित करने में सहायक होते हैं। तहसीलदार ने जानकारी…
Read More