शांत बनाए रखने के निर्देश अपर पुलिस महानिदेशक,


आगामी त्योहारों के दृष्टिगत श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर) सहित वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सर्राफा मार्केट में पैदल गश्त, व्यापारियों के साथ बैठक एवं अतिक्रमण हटाने के संबंध में।

झांसी।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अनुपम कुलश्रेष्ठ (अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर), आकाश कुलहरि (पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी) तथा विकास कुमार (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी) द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत प्रमुख सर्राफा मार्केट में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान स्थानीय सर्राफा व्यापारियों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का बुके (पुष्पगुच्छ) भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

इसके उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस पिकेट्स, संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग एवं सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता का गहनता से अवलोकन किया गया तथा सर्राफा व्यवसायियों व आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। गश्त के दौरान आवागमन को सुगम बनाए रखने हेतु अतिक्रमण हटाने तथा यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related posts