उन्नाव।सनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। समिति द्वारा उन्नाव के आवास विकास कालोनी अखलेश्वर महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर,, कल्याणी मंदिर, कबा खेड़ा तिराहा स्थित हनुमान मंदिर सहित। प्रमुख मंदिरों में खंडित मूर्ति एवं पूजा सामग्री संग्रह केंद्र की स्थापना की गई है।
आज आवास विकास स्थित अखलेश्वर महादेव मंदिर में केंद्र का शुभारंभ भाजपा नेता व नर सेवा-नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इस अवसर पर प्रखर हिन्दू वादी नेता विमल द्विवेदी ने कहा कि अक्सर लोग खंडित मूर्तियों, पुरानी माला-फूल , मांगलिक कार्यक्रमों के आमंत्रण कार्ड और पूजा सामग्री को मन्दिरों के बाहर व पेड़ों के नीचे व अन्य जगहों पर रख देते है, जिससे हमारी आस्था के प्रतीक अपमानित होते हैं और गंगा या नदी में में प्रवाहित करने से जल प्रदूषण भी बढ़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए इस “विसर्जन-पात्र” की स्थापना की गई है।
उन्होंने बताया कि कोई भी श्रद्धालु अपनी खंडित मूर्ति या पूजन सामग्री को इधर-उधर फेंकने या गंगा जी में विसर्जित करने की बजाय इस संग्रह केंद्र पर जमा कर सकता है। बाद में समिति द्वारा शास्त्रों के अनुसार सम्मानपूर्वक उसका भू विसर्जन/निस्तारण किया जाएगा ।
प्रदेश अध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” इसी भावना के साथ समिति लगातार धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगी है। यह केंद्र आस्था और स्वच्छता दोनों की रक्षा करेगा।
समिति ने सभी उन्नाव वासियों से अपील की है कि इस पुनीत कार्य में सहयोग करें।
और खंडित मूर्तियों व पूजन सामग्री को चिन्हित स्थानों मे रखे गए खंडित मूर्ति व पूजन सामग्री संग्रह केंद्र में विसर्जित करें।
इस अवसर पर संस्था के जिला प्रभारी अजय त्रिवेदी जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत, नीलमणि सिंह, ज्योति राजपूत, पवित्र उपाध्याय , कमलेश दीक्षित,अखिल मिश्रा, विष्णु गुप्ता, सुजीत सिंह, योगेन्द्र तिवारी, केतन अवस्थी, धर्मेंद्र शुक्ला, अमूल्य बाजपेई, आलोक शुक्ला, अभिषेक तिवारी, अमित शुक्ला, दीपू तिवारी
सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें ।
