देहरादून में रोजगार का बड़ा मौका! 85 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 30 हजार तक मिलेगी सैलरी; 29 जून को लगेगा जॉब फेयर

देहरादून: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 29 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभिन्न निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी। इस मेले के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को 12,300 रुपये से लेकर 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। सुबह 10 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला रोजगार मेले का आयोजन 29 जून को सुबह 10 बजे से किया जाएगा।…

Read More

स्मार्टफोन से छुटकारा, लेकिन फीचर्स से नहीं! लॉन्च हुआ अनोखा फ्लिप फोन, WhatsApp-Uber समेत कई ऐप्स चलेंगे आराम से

नई दिल्ली: लगातार बढ़ते स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया की लत के बीच टेक बाजार में एक ऐसा फोन लॉन्च हुआ है, जो डिजिटल डिटॉक्स का नया विकल्प बनकर सामने आया है। कभी कंप्यूटिंग दुनिया का बड़ा नाम रहा कमोडोर अब एक खास फ्लिप फोन के साथ वापसी कर रहा है। कंपनी ने नया Callback 8020 पेश किया है, जिसे आधुनिक सुविधाओं और सीमित डिजिटल उपयोग के संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो स्मार्टफोन की…

Read More

G7 में ट्रंप के सामने बोले पीएम मोदी: ‘नाविकों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी’, समुद्री हमलों पर जताई गहरी चिंता

एवियन: फ्रांस में आयोजित जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक समुद्री सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के कई शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी देशों की साझा जिम्मेदारी है और नाविकों को भयमुक्त वातावरण में काम करने का अवसर मिलना चाहिए। जी7 शिखर सम्मेलन के “नई साझेदारियों का निर्माण और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषयक सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला…

Read More

सुबह-सुबह मौत बनकर दौड़ी बस! हाईवे पर ट्रक में जा घुसी स्लीपर कोच, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 31 घायल

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। वडोदरा-जरोद रोड पर कोटंबी गांव के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह के समय उस वक्त हुई जब यात्रियों से भरी लक्जरी स्लीपर बस हाईवे से गुजर रही…

Read More

गंगा की सफाई में हाईटेक क्रांति! अब ड्रोन रखेंगे हर नाले पर नजर, गंगोत्री से गंगासागर तक होगी डिजिटल मैपिंग

वाराणसी: गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और तकनीकी कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) ने गंगा में मिलने वाले प्राकृतिक और मानव निर्मित नालों की सटीक पहचान, निगरानी और जियोटैगिंग के लिए ड्रोन आधारित सर्वेक्षण की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी दे दी है। इस पहल के जरिए प्रदूषण के स्रोतों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जाएगा और उन पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। मिशन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, गंगोत्री से गंगासागर…

Read More

कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर सबसे बड़ा प्रहार! 35 ठिकानों पर लोकायुक्त का एक्शन, 31 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा

बेंगलुरु: कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए आठ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक साथ 35 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामलों में की गई इस कार्रवाई के दौरान 31.11 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। यह हाल के वर्षों में राज्य के सबसे बड़े भ्रष्टाचार विरोधी अभियानों में से एक माना जा रहा है। लोकायुक्त की टीमों ने बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, दावणगेरे, कलबुर्गी और चिकमगलूर समेत कई जिलों में अधिकारियों,…

Read More

G7 में बदली भारत-कनाडा रिश्तों की तस्वीर! PM मोदी बोले- इस साल कनाडा आने की करूंगा कोशिश, FTA पर भी बनी बड़ी सहमति

एवियन: जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और कनाडा के रिश्तों में नई गर्मजोशी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, मुक्त व्यापार समझौता (FTA), प्रौद्योगिकी, ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी और मार्क कार्नी की पहली औपचारिक मुलाकात जी7 सम्मेलन के मंच पर हो रही है। उन्होंने…

Read More

NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत! बस किराए में 50% छूट का ऐलान, मुहर्रम पर हथियारों और तेज डीजे पर सख्त रोक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नीट परीक्षा, मुहर्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था, परीक्षा की पारदर्शिता और जनसुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। NEET परीक्षार्थियों को मिलेगा किराए में आधा लाभ प्रदेश के 59 जिलों में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि परीक्षा देने जा रहे छात्रों को…

Read More

प्रेम विवाह के विरोध का खूनी अंजाम! प्रयागराज ट्रिपल मर्डर में सनसनीखेज खुलासा, ताऊ और दो चाचियों को मौत के घाट उतारने वाला निकला पड़ोसी युवक

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के मेजा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर केस का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार का पड़ोसी युवक था। पुलिस के मुताबिक प्रेम विवाह में बाधा बन रहे लड़की के ताऊ और दो चाचियों की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी हिमांशु यादव पड़ोस में रहने वाली एक युवती से शादी करना…

Read More

मौसम का डबल अटैक! 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यूपी-महाराष्ट्र समेत कई इलाकों में लू का कहर

नई दिल्ली: देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। एक तरफ बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश के आसार हैं, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कई अन्य इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति बन रही है। इसके प्रभाव से तेलंगाना, ओडिशा,…

Read More