
एक चिट्ठी… और दुनिया का संतुलन हिल गया। ट्रंप ने लिखा—“ईरान को हथियार मत दो”… और दावा किया कि चीन मान गया। लेकिन सवाल—क्या सच में इतना आसान है दुनिया की जंग को रोकना?
यह सिर्फ एक लेटर नहीं…यह सुपरपावर के बीच invisible tug-of-war है।
ट्रंप का दावा: “मैंने लिखा… और वो मान गए”
राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिली थी—चीन ईरान को हथियार दे रहा है। उन्होंने सीधे Xi Jinping को चिट्ठी लिखी— और कहा “ऐसा मत करो।”
ट्रंप का दावा—जिनपिंग ने जवाब दिया कि चीन ऐसा नहीं कर रहा। geopolitics में हर बयान… सच्चाई से ज्यादा strategy होता है।
चीन का स्टैंड: इनकार या इशारा?
China ने पहले भी हथियार सप्लाई के आरोपों को नकारा है। अब ट्रंप के दावे के बाद narrative और confusing हो गया है। क्या चीन सच में पीछे हट गया…या यह सिर्फ diplomatic balancing है? कभी-कभी “ना” का मतलब भी “देखते हैं” होता है।
ईरान का डर: परमाणु या दबाव?
Iran को लेकर ट्रंप का रुख पहले से ही aggressive रहा है। उन्होंने 2015 के nuclear deal को “सबसे खराब समझौता” बताया। और दावा किया कि इससे ईरान को shortcut मिला। nuclear deal कागज पर होता है… लेकिन असर जमीन पर दिखता है।
हमने बम नहीं गिराया होता तो…
ट्रंप ने कहा—अगर अमेरिका ने पिछले साल ईरान के ठिकानों पर हमला न किया होता…तो ईरान परमाणु हमला कर सकता था। यह बयान सिर्फ warning नहीं…fear narrative भी create करता है।
दुनिया के लिए खतरा: असली या बढ़ा-चढ़ा?
ट्रंप ने दोहराया— “अगर ईरान को परमाणु हथियार मिला… तो दुनिया तबाह हो जाएगी।”
यह statement powerful है…लेकिन क्या यह realistic है? हर global threat में politics और perception दोनों शामिल होते हैं।
अब confusion साफ है क्या चीन ने सच में हथियार रोक दिए? क्या ट्रंप सिर्फ pressure बना रहे हैं? क्या ईरान सच में nuclear edge पर है? geopolitics में सच्चाई कभी सीधी नहीं होती… layered होती है।
एक झटके में उजड़ गई 13 ज़िंदगियां!” कटिहार में मौत का तांडव
