उन्नाव, बांगरमऊ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के ग्राम खानपुर कुरौली निवासी मोहम्मद फारूक पुत्र महबूब अली अपनी रिश्तेदारी में ग्राम इब्राहिमपुर गया था। वहां से बाइक द्वारा घर लौट रहा था। रास्ते मे कलवारी मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में फारूक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के ग्राम तेरवा जहांगीराबाद निवासी कपिल यादव पुत्र गया सिंह तथा रमेश चंद्र पुत्र राजकुमार बाइक से कहीं जा रहे थे।
रास्ते में पेड पर बैठा बंदर अचानक एक उनकी बाइक पर कूद पड़ा। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
