उन्नाव। में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया ।
तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र व महिला थाना से 04-04, थाना मौरावां से 03,थाना बारासगवर, थाना सोहरामऊ व थाना पुरवा से 02-02, थाना दही, थाना आसीवन, थाना बीघापुर व थाना औरास से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।
उपरोक्त पुनीत कार्य में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डा0 आशीष श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा यादव, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री, डा0 एस.के. पाण्डेय, डा0 मनीष सिंह सेंगर, श्री संजय चौरसिया सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 परिवार परामर्श केन्द्र / महिला हेल्पडेस्क श्रीमती संतोष कुमारी, प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती रेखा सिंह, म0उ0नि0 मिथिलेश वर्मा एवं महिला हेल्पडेस्क पुलिस टीम से महिला आरक्षीगण नीतू सिंह, पूनम शाक्य, तरुन रानी, सीता यादव, स्वाती, आकांक्षा, बबली, आकांक्षा सेंगर, सीमा देवी, पूनम यादव, सुकीर्ती सिंह, रूबी यादव का विशेष योगदान रहा।
