यूपी में दो दिन और सताएगी तेज धूप-उमस, फिर बदलेगा मौसम; 15 सितंबर तक बारिश के आसार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश में मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं। इस दौरान गर्मी और उमस का असर बढ़ सकता है। हालांकि, इसके बाद एक बार फिर आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। बुधवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप के…

Read More

UP Weather: पूर्वी यूपी में थमी बारिश तो बढ़ा पारा, पश्चिमी जिलों में बरस रहे बादल; आज भी भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में कई जगहों पर बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह रही कि शुक्रवार को बारिश से किसी जनहानि की सूचना…

Read More

अगस्त की बारिश ने तोड़ा 35 साल का रिकॉर्ड, जुलाई की कमी हुई पूरी; नदियां-नहरें लबालब, किसानों की चिंता दूर

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अगस्त के दौरान हुई झमाझम बारिश ने पिछले 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बरसे बादलों ने जुलाई में बारिश की कमी को भी काफी हद तक पूरा कर दिया। औसत के मुकाबले अगस्त में 82 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। नदियों और नहरों में पानी लबालब होने से किसानों की चिंता भी कम हुई है। अब रबी की फसलों के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर राहत की स्थिति है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश…

Read More

यूपी में अगले चार दिन जमकर बरसेंगे बदरा! कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 1 से 5 सितंबर तक बारिश का दौर तेज रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज के कोरांव में सबसे अधिक 132 मिलीमीटर बारिश हुई। चित्रकूट के राजापुर में 67 मिलीमीटर और कर्वी में 66 मिलीमीटर बारिश…

Read More

यूपी में 29 अगस्त के बाद थमेगी बारिश! मौसम विभाग ने बताया आगे कैसा रहेगा मौसम, रात के तापमान में भी गिरावट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश को लेकर अब बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। 29 अगस्त के बाद प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में व्यापक कमी आने की संभावना है। इससे अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क हो सकता है, हालांकि तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रह सकती है। इससे पहले आज और कल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बारिश के चलते कई इलाकों में रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। 29…

Read More

यूपी-बिहार से मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर तक आज भारी बारिश का अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 31 अगस्त के बीच देश के उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आंधी चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक…

Read More

UP Weather Today: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, तराई-पश्चिमी जिलों में भारी बारिश के आसार; लखनऊ समेत अवध में दो दिन राहत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। लखनऊ और अवध के अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत साफ रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्र के कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है। तराई इलाकों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने के आसार हैं। मानसून की द्रोणी तराई की ओर खिसकी मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसूनी द्रोणी अब हिमालय की तराई की तरफ बढ़ रही है। वहीं, एक निम्न दबाव…

Read More

यूपी में बारिश के अलर्ट के बीच 3.8 डिग्री चढ़ा तापमान, उमस से बेहाल हुए लोग; 27 अगस्त तक बरसेंगे बादल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश कम होने से उमस भरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। पूर्वी यूपी में 3.8 डिग्री बढ़ा पारा पूर्वी यूपी में 20 अगस्त को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज…

Read More

UP Weather Today: आज से बदलेगा मौसम, पूर्वी यूपी में भारी बारिश के आसार; लखनऊ-कानपुर समेत 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पिछले चार-पांच दिनों से कमजोर पड़ा मानसून अब फिर सक्रिय होने जा रहा है। शुक्रवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे पश्चिमी जिलों तक पहुंचेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 17 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ और कानपुर समेत 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों तक बारिश का दौर रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से 17…

Read More

UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से सक्रिय होगा मानसून; पूर्वी यूपी में तेज बारिश का अलर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। गुरुवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है, जिसके चलते कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। राजधानी लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। गुरुवार को बादलों की आवाजाही के साथ धूप निकल सकती है, जबकि शुक्रवार को मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। बंगाल की…

Read More