शिवभक्ति का महापर्व, श्रद्धा और आस्था का दिव्य संगम!
उन्नाव। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज से उन्नाव जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह से शिष्टाचार भेंट कर आगामी 30 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक गौरी, बीघापुर जनपद उन्नावमें आयोजित होने वाली श्री शिवदीप शिवमहापुराण कथा का आमंत्रण पत्र सादर भेंट किया।
इस पावन अवसर पर पूज्य महाराज जी से कथा में पधारकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं शुभाशीष से इस दिव्य आयोजन को अनुगृहीत करने हेतु हृदयपूर्वक आग्रह किया।
भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में पूज्य महाराज जी का सान्निध्य प्राप्त होना हम सभी के लिए परम सौभाग्य, गौरव और श्रद्धा का विषय होगा।
आइए, महादेव की भक्ति, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के इस महापर्व को मिलकर ऐतिहासिक बनाएं।
