सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए आवश्यक निर्देश।
उन्नाव। आगामी छठ महापर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी सुशील गौड़ तथा पुलिस अधीक्षक उत्तरी के साथ थाना गंगाघाट क्षेत्र स्थित गंगा नदी के आनंद घाट एवं मिश्र घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
